देश

Atiq Ahmed-Ashraf Murder: अतीक अहमद-अशरफ मर्डर केस में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हुई हत्या के मामले में शाहगंज थाना के एसएचओ अश्वनी कुमार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. शनिवार रात दोनों भाइयों को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था, उसी वक्त

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि माफिया ब्रदर्स की हत्या मामले में शाहगंज थाना के एसएचओ, एक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि एसआईटी की जांच में दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर यह कदम उठाया गया है.

बता दें कि शनिवार को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात वाली जगह से शाहगंज थाना चंद कदम की दूरी पर स्थित है.

पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने इस घटना की जांच के लिए अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) सतीश चंद्र के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की है. दो अन्य सदस्यों में एसीपी कोतवाली सतेंद्र प्रसाद तिवारी और निरीक्षक (विवेचना सेल, अपराध) ओम प्रकाश शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, उमेश पाल हत्याकांड में फरार है अतीक का गुर्गा

चार दिन की पुलिस रिमांड में आरोपी

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के आरोपी लवलेश तिवारी, मोहित उर्फ सनी और अरुण कुमार मौर्य को बुधवार को एक अदालत ने चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया. तीनों को सीजेएम डी.के. गौतम की अदालत में पेश किया गया था. पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में दिए जाने की मांग की थी.

उमेश पाल हत्याकांड में अभी भी पुलिस को अतीक की पत्नी शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम की तलाश है. इस हत्याकांड मामले में यूपी एसटीएफ ने अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. एसटीएफ ने झांसी में दोनों को एनकाउंटर में ढेर किया था. हालांकि, इसके बाद आशंका जताई गई थी कि शाइस्ता सरेंडर कर सकती है लेकिन अतीक की हत्या के बाद भी शाइस्ता का कोई पता नहीं है और पुलिस उसको पकड़ने के लिए जगह-जगह तलाशी अभियान चला रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago