देश

चर्चित टेलीविजन सीरियल ‘अनुपमा’ से घर-घर में मशहूर हुई अभिनेत्री रूपाली गांगुली भी उतरीं राजनीति में, थामा इस पार्टी का दामन

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले मशहूर अभिनेत्री और चर्चित टेलीविजन सीरियल ‘अनुपमा’ में मुख्य किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं. रूपाली ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी जॉइन की है. उसका वीडियो भी सामने आया है. रूपाली ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी जॉइन की है. उसका वीडियो भी सामने आया है. साथ ही उन्होंने अपने सम्बोधन में भी काफी कुछ कहा.

BJP में शामिल हुईं रुपाली गांगुली

रूपाली गांगुली ने सम्बोधित कहा कि, ‘एक नागरिक के नाते ही सही, लेकिन हम सब लोगों को इसमें सहभागी होना चाहिए. और महाकाल और मातारानी का आशीर्वाद है कि मैं अपने कला के माध्यम से कई लोगों से मिलती हूं. उनके सरोकार होती हूं. जब मैं ये विकास का ये महायज्ञ देखती हूं तो ऐसा लगता है कि क्यों ना मैं भी इसमें सहभागी बनूं.’

मोदी जी के बताए रास्ते सेवा करना चाहती हूं…

रूपाली गांगुली ने आगे कहा, “मैं खुद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘बहुत बड़ा फैन’ बताया और कहा कि वह जो कर रहे हैं, उसमें हर किसी को योगदान देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं विकास का महायज्ञ देखती हूं तो मुझे लगता है कि क्यों न मैं भी इसमें सहभागी बनूं. कुछ ऐसा करूं ताकि सभी को गर्व हो. मैं मोदी जी के बताए रास्ते पर चलकर देश सेवा करना चाहती हूं.’’ जोशी ने भी कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा करना चाहते हैं. भाजपा में शामिल होने के बाद गांगुली और जोशी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की और मार्गदर्शन प्राप्त किया”.

रुपाली गांगुली के साथ कई नेता शामिल

आपको बता दें रूपाली गांगुली के साथ ही महाराष्ट्र के जानेमाने ज्योतिष और समाज सेवी अमेय जोशी भी केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए. तावड़े ने गांगुली का पार्टी में स्वागत किया और इस अवसर का इस्तेमाल सपा नेता मारिया आलम की ‘वोट जिहाद’ की अपील को लेकर विपक्षी दलों पर हमला करने के लिए किया. आलम ने फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए ‘वोट जिहाद’ का आह्वान किया था और कहा था कि मौजूदा हालात में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए भाजपा को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है.

सपा नेता पर तावड़े का पलटवार

सपा नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, तावड़े ने कहा, ‘‘झूठ फैलाने वाले विपक्षी दलों ने अब ‘वोट जिहाद’ अभियान शुरू कर दिया है. इससे पता चलता है कि वे हताश और निराश हैं.’’उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ वे ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को दे रहे हैं, दूसरी तरफ वे चुनाव के दौरान ‘वोट जिहाद’ की बात कर रहे हैं.’’ तावड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी से पूछा कि क्या यह अभियान पार्टी आलाकमान के निर्देश पर शुरू किया गया है? भाजपा में शामिल होने के बाद गांगुली ने कहा कि कला के पथ पर चलते-चलते वह भाजपा के जरिए राजनीति में आई हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

22 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

51 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

57 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

59 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

1 hour ago