देश

सलमान खान के घर के सामने गोलीबारी करने के आरोपी ने हवालात में की आत्महत्या करने की कोशिश, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

Firing On Salman Khan Galaxy Apartment: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल को फायरिंग की गई थी. इस हमले के बाद दो आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया था. वहीं तीसरे आरोपी को हरियाणा से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के सामने गोलीबारी करने के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के हवालात में आज बुधवार को आत्महत्या करने की कोशिश और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.

चादर से फंदा बनाकर लगाई फांसी

मामले में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी 23 वर्षीय अनुज थापन ने हवालात के शौचालय में चादर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली. थापन को तत्काल  सरकारी जीटी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि मामले में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि थापन मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और उसे सोनू कुमार बिश्नोई के साथ कथित तौर पर शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पाल और गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: चुनाव में डीप फेक वीडियो के प्रसार के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर, रखी मांग— ऐसे कृत्यों पर चुनाव आयोग रोक लगाए

14 अप्रैल की सुबह 5 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवकों ने बांद्रा में सलमान खान के घर पर फायरिंग की. सलमान बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. उनके घर पर हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की. 4 गोलियां दीवार पर लगीं, जबकि एक गोली उनके घर की उस गैलरी में जा लगी, जहां सलमान अक्सर खड़े होकर अपने फैंस का अभिवादन करते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

32 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

48 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago