दुनिया

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार मारा गया, अमेरिकन न्यूज चैनल का दावा— विरोधी गैंग ने गोलियों से भूना

Goldy Brar News: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार, जो विदेश में छिपकर रह रहा था, उसके मारे जाने की खबर आई है. सोशल मीडिया पर कुछ अमेरिकन न्यूज चैनल के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि बरार को अमेरिका में उसके किसी विरोधी गैंग ने गोलियां मारीं. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

गोल्डी बरार का नाम भारत में कई बड़ी आपराधिक वारदातों में मुख्‍य साजिशकर्ता के तौर पर आया था. पंजाब पुलिस के साथ-साथ अन्य राज्यों की पुलिस को भी उसकी तलाश थी. कुछ महीने पहले ही केंद्र सरकार की ओर से गोल्डी बरार को आतंकवादी घोषित किया था. भारत सरकार ने यह फैसला UAPA के तहत लिया था.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुख्‍य गुर्गा था बरार

गोल्डी बरार कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सबसे खास गुर्गों में से एक था. एक इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने बताया था कि गोल्डी बरार ने ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या करवाई थी. मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर गोल्‍डी बरार ने एक पोस्‍ट में खुद ली थी.

पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों के अनुसार, गोल्डी बरार कनाडा से अपने आपराधिक नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था. ऐसे में भारत सरकार ने कनाडाई सरकार से उसके प्रत्यर्पण के लिए भी कहा था. हालांकि, अब उसके मारे जाने की खबरों की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसकी हत्या की जिम्मेदारी उसके विरोधी गैंग के डल्ला-लखबीर ने ली है.

यह भी पढ़िए: ‘न मुझे पकड़ा गया और न मैं अमेरिका में था’- गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के वायरल ऑडियो से उठे भगवंत मान के दावे पर सवाल

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

11 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

25 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

39 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago