देश

सेना प्रमुख मनोज पांडे ने रक्षा क्षेत्र के संबंध में वेद, पुराण और महाभारत को लेकर क्या कहा?

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सेना ने एक परियोजना के तहत महाभारत के प्रमुख युद्धों, प्रख्यात सैन्य हस्तियों के वीरतापूर्ण कारनामों और शासन कला में भारत की समृद्ध विरासत के बारे में जानकारी जुटाई है, जिसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में देश के दृष्टिकोण को समृद्ध करना है.

उन्होंने कहा कि पिछले साल शुरू किया गया प्रोजेक्ट ‘उद्भव’ वेदों, पुराणों, उपनिषदों और अर्थशास्त्र जैसे प्राचीन ग्रंथों में गहराई से उतरता है.

उनके अनुसार, प्रोजेक्ट ‘उद्भव’ का उद्देश्य सुरक्षा बलों को ‘भविष्य के लिए तैयार’ करने पर ध्यान देने के साथ भारत के प्राचीन रणनीतिक कौशल को समकालीन सैन्य क्षेत्र में एकीकृत करके सेना में स्वदेशी प्रचलन को बढ़ावा देना है. सेना प्रमुख ने कहा, ‘इस परियोजना में वेदों, पुराणों, उपनिषदों और अर्थशास्त्र जैसे प्राचीन ग्रंथों की गहराई से पड़ताल की गई है, जो परस्पर जुड़ाव, धार्मिकता और नैतिक मूल्यों पर आधारित हैं.’

रणनीतिक प्रतिभा का पता

उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा इसमें महाभारत की प्रमुख लड़ाइयों और मौर्य, गुप्त और मराठों के शासनकाल के दौरान रणनीतिक प्रतिभा का पता लगाया गया है, जिसने भारत की समृद्ध सैन्य विरासत को आकार दिया है.’


ये भी पढ़ें: PM Modi की रैली से पहले दिल्ली के द्वारका में मॉल को बम से उड़ाने की मिली धमकी


रक्षा मंत्रालय ने पिछले साल कहा था कि प्रोजेक्ट ‘उद्भव’ को एक रणनीतिक शब्दावली और वैचारिक ढांचे को बुनने के लिए डिजाइन किया गया है, जो भारत की दार्शनिक और सांस्कृतिक विरासत में गहराई से अंतर्निहित है.

प्रोजेक्ट ‘उद्भव’

सेना प्रमुख ने कहा, ‘यह उल्लेखनीय है कि प्रोजेक्ट ‘उद्भव’ ने प्रख्यात भारतीय और पश्चिमी विद्वानों के बीच पर्याप्त बौद्धिक समानता (Convergence) का खुलासा किया है, जो उनके विचारों, दर्शन और दृष्टिकोण के बीच प्रतिध्वनि को उजागर करता है.’ सेना प्रमुख ने ‘भारतीय सामरिक संस्कृति में ऐतिहासिक पैटर्न’ शीर्षक वाले एक सम्मेलन में यह टिप्पणी की.

उन्होंने कहा कि इसने भारत की जनजातीय परंपराओं, मराठा नौसैनिक विरासत और सैन्य हस्तियों, विशेषकर महिलाओं के व्यक्तिगत वीरतापूर्ण कारनामों को उजागर करके नए क्षेत्रों में खोज को प्रेरित किया है. जनरल पांडे ने कहा, ‘यह परियोजना शिक्षाविदों, विद्वानों, अभ्यासकर्ताओं और सैन्य विशेषज्ञों के बीच नागरिक-सैन्य सहयोग को बढ़ावा देकर पूरे देश के दृष्टिकोण को मजबूत करती है.’

उन्होंने कहा, इस तरह के सामूहिक प्रयास प्राचीन भारत की रक्षा और शासन के अध्ययन के दायरे को व्यापक बनाते हैं और देश के रणनीतिक दृष्टिकोण को समृद्ध करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

53 seconds ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

9 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

42 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago