अरुण राजभर, नेहा सिंह राठौर, अखिलेश यादव
Neha Singh Rathore: ‘यूपी में का बा’ गीत के कारण सुर्खियों में आईं भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस ने नोटिस भेजकर उनके नए वीडियो पर स्पष्टीकरण मांगा है. जिसके बाद इस मामले पर सियासत गरमा गई है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नेहा के समर्थन में एक ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला तो सत्ताधारी दल का समर्थन करते हुए सुभासपा नेता अरुण राजभर ने सपा पर हमला करते हुए ट्वीट किया है.
सुभासपा नेता अरुण राजभर ने नेहा सिंह राठौर और अखिलेश यादव वाले अंदाज में ही ट्वीट कर लिखा- “यूपी में का बा, यूपी में ग़रीबों के ज़मीन पर कब्ज़ा ना हो पावत बा, यूपी में सपा सामाजिक न्याय समिति रिपोर्ट लागू करावल ना चाहत बा, यूपी में सपा एक समान अनिवार्य फ़्री शिक्षा पर बात ना करत बा, यूपी में सपा घरेलू बिजली बिल माफ़ पर ना बोल पावत बा, यूपी में गुअंडागर्दी ना हो पावत बा.”
बता दें कि सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानमंडल सत्र में बुधवार को बजट पेश होने से पहले एक ट्वीट में सरकार पर भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के गीत ‘यूपी में का बा’ की तर्ज़ पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अगली बार चुनाव में भाजपा बाहर होगी. अखिलेश यादव के इसी ट्वीट का अरुण राजभर ने बीजेपी का समर्थन करते हुए पलटवार किया है.
गौरतलब है कि कानपुर देहात के अकबरपुर पुलिस थाने के निरीक्षक ने नेहा सिंह राठौर को मंगलवार को नोटिस भेजा, जिसमें कहा गया कि ट्विटर पर पोस्ट किए गए उनके नवीनतम वीडियो “यूपी में का बा- सीजन 2” ने ‘‘तनाव’’ पैदा किया है. नेहा से पुलिस ने सात सवाल किए हैं. इतना ही नहीं नेहा सिंह राठौर से तीन दिनों के भीरत जवाब भी मांगा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…
Festival Special Trains: दिवाली और छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के…
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…