देश

“गरीबों को मुफ्त इलाज और अच्छी शिक्षा दोगे तो जेल जाना पड़ेगा”, ईडी से मिले समन के बाद बोले सीएम केजरीवाल

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी की ओर से लगातार मिल रहे समन के बीच बड़ा बयान दिया है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी ने अपनी कार्य-केंद्रित राजनीति के लिए लोकप्रियता हासिल की है. जनता की भलाई के लिए जो रास्ता चुना है उसपर चलने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए.

NC की 12वीं बैठक में शामिल हुए केजरीवाल

सीएम केजरीवाल रविवार को आयोजित हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 12वीं बैठक में शामिल हुए. उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि AAP ने पिछले 10 सालों में देश के 1350 राजनीतिक दलों के बीच तीसरे स्थान पर जगह बनाई है. उन्होंने कहा कि आप के नेता इसलिए जेल गए क्योंकि उन्होंने अच्छा किया और सफल हुए. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया होता तो आज वे लोग अपने परिवार के साथ खुश होते.

ईडी ने पूछताछ के लिए भेजा समन

बता दें कि सीएम केजरीवाल का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी की ओर से जारी समन में सीएम को 3 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है. अरविंद केजरीवाल ने NC की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दोगे तो जेल जाना पड़ेगा, गरीबों को मुफ्त इलाज दोगे तो जेल जाना पड़ेगा. आम आदमी पार्टी ने जनता की भलाई के लिए जो रास्ता अख्तियार किया है, उसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और हमें जेल जाना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- “हमारे बच्चे जश्न मना रहे, गाजा में बेरहमी से बच्चों की हत्या हो रही”, नए साल पर देशवासियों को बधाई देते हुए बोलीं प्रियंका गांधी

पार्टी ने जनता के बीच भरोसा कायम किया है-केजरीवाल

नेशनल काउंसिल की बैठक में सीएम ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि देश की चुनावी राजनीति में एक व्यवहार्य विकल्प दिया है. अपनी कार्य-केंद्रित राजनीति के चलते पार्टी ने जनता के बीच भरोसा कायम किया है. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान की बेहतर कामकाज के लिए सराहना भी की.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago