दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल
Delhi Liquor Case: दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को ई़डी लगातार पूछताछ के लिए समन जारी कर रही थी, लेकिन सीएम केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हो रहे थे, अब अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को पेश होने के आदेश दिए हैं.
राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 17 फरवरी को कोर्ट में पेश हों. राउज एवेन्यू कोर्ट ने ये आदेश ईडी की तरफ से दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है.
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय लगातार सीएम केजरीवाल को समन भेजकर पेश होने के लिए कह रहा था. जिसपर केजरीवाल 5 समन के बाद भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे. जिसको लेकर ईडी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
-भारत एक्सप्रेस
मोदी सरकार का युवाओं के लिए बड़ा तोहफा आया है! कैबिनेट ने क्रेडिट गारंटी फंड…
PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले के…
मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…
Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…
Fertilizer Subsidy 2026: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K)…
Train Viral Video: भारतीय रेलवे के थर्ड AC कोच में एक परिवार ने मिडिल बर्थ…