देश

‘शेर और कुत्ते’ वाले चुटकुले से केजरीवाल का केंद्र पर हमला, E20 को लेकर रखीं 3 बड़ी शर्तें

देश में इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल यानी E20 पेट्रोल को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं. विरोध मार्च और ‘नेशनल टाउन हॉल’ के बाद अब केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक चुटकुला सुनाकर सरकार पर अनोखे अंदाज में निशाना साधा है.

शेर, कुत्ता और ‘मोदी जी की पुलिस’: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘देश में E20 कैसे लागू किया जा रहा है, आइए इसे एक चुटकुले से समझते हैं.’

वीडियो में केजरीवाल कहते हैं कि अमेरिका, रूस और भारत की पुलिस के बीच जंगल से शेर ढूंढने की प्रतियोगिता हुई. अमेरिका की पुलिस 24 घंटे में और रूस की पुलिस 1 घंटे में शेर ढूंढ लाई. लेकिन जब भारत की पुलिस गई, तो तीन दिन तक नहीं लौटी. जब लोग जंगल पहुंचे, तो देखा कि पुलिस एक कुत्ते को बुरी तरह पीटते हुए कह रही थी ‘बोल मैं शेर हूं!’ केजरीवाल ने इसी बात को देश के हालात से जोड़ते हुए कहा कि सरकार आज 140 करोड़ लोगों को जबरन पीटकर कह रही है कि बोल E20 सही है.

केजरीवाल की 3 बड़ी मांगे

केजरीवाल पिछले कुछ हफ्तों से E20 पेट्रोल के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं. नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित ‘नेशनल टाउन हॉल’ में उन्होंने दावा किया था कि E20 पेट्रोल से गाड़ियों का माइलेज घट रहा है और इंजनों के पार्ट्स खराब हो रहे हैं.

उन्होंने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं:

  • विकल्प मिले: देश के हर पेट्रोल पंप पर E20 के साथ शुद्ध (प्योर) पेट्रोल उपलब्ध कराया जाए.
  • कम हो कीमत: इथेनॉल मिले E20 पेट्रोल की कीमत शुद्ध पेट्रोल से काफी कम हो.
  • दाम घटे: देश में पेट्रोल की कीमत 84 रुपये प्रति लीटर से कम की जाए.

यह भी पढ़ें: सौरभ भारद्वाज की बढ़ी मुश्किलें, राउज एवेन्यू कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में जारी किया नोटिस

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago