UGC Guidelines Protest Fact Check: सोशल मीडिया के इस दौर में भ्रामक खबरों और फर्जी वीडियो की बाढ़ सी आ गई है. इन दिनों इंटरनेट पर सड़कों पर उमड़े भारी जनसैलाब का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह भीड़ राजस्थान की राजधानी जयपुर की है, जहां यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की नई गाइडलाइंस के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं और दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं.
लेकिन इस वीडियो की असल सच्चाई कुछ और ही है. आइए जानते है क्या है वायरल दावे का असल सच.
इस वीडियो में भारी जनसैलाब देखने को मिल रहा है, जिससे दावा किया जा रहा है कि UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर भारी संख्या नें लोग सड़क पर उतर आए है. इतना ही नहीं, बल्कि यह सभी दिल्ली की ओर बढ़ते जा रहे है.
वायरल हो रहे इस वीडियो की जब बारीकी से जांच की गई, तो इसमें कई ऐसी खामियां नजर आईं जो आमतौर पर असली वीडियो में नहीं होतीं. वीडियो में दिख रहे पेड़ और भीड़ की बनावट काफी हद तक कृत्रिम (आर्टिफिशियल) लग रही है.
सच्चाई जानने के लिए जब इस वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल ‘हाईव मॉडरेशन’ (Hive Moderation) पर चेक किया गया, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. टूल के अनुसार, इस वीडियो के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने होने की संभावना 96% पाई गई.
यानी, यह कोई असली प्रदर्शन नहीं बल्कि कंप्यूटर द्वारा तैयार किया गया एक फर्जी वीडियो है. दिलचस्प बात यह है कि इसी वीडियो को पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रदर्शन का बताकर भी वायरल किया जा चुका है.
दरअसल, UGC ने जनवरी 2026 में उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति, लिंग और धर्म के आधार पर होने वाले भेदभाव को रोकने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की थीं. हालांकि, कुछ छात्र संगठनों और समूहों ने इन नियमों के दुरुपयोग की आशंका जताई थी.
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में ही इन नए नियमों के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी थी और केंद्र सरकार से जवाब मांगा था. इसी विवाद का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व इंटरनेट पर एआई से बने फर्जी वीडियो फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.
इस जांच से यह साफ है कि वायरल वीडियो एआई द्वारा बनाई गई है और इसका न ही जंतर मंतर प्रदर्शन से कोई लेना-देना है, न ही UGC की गाइडलाइंस से जुड़े किसी विवाद से जुड़ा है. इसलिए ऐसे किसी भी वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें.
यह भी पढ़ें: ‘जमीन पर बैठकर बात करने लगे अफसर’, जानें रांची छात्र प्रदर्शन के नाम पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…