अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य (फोटो सोशल मीडिया)
UP Nikay Chunav 2023 Results: भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है. उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 353 केंद्रों पर करीब 35 हजार कर्मचारी मतगणना कर रहे हैं. यूपी की 760 नगर निकायों के चुनाव का परिणाम आज शाम तक घोषित हो जाएंगे. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मतगणना को लेकर ट्विट किया है. उन्होंने कहा है कि, “आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आँकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे.”
बता दें कि निकाय चुनाव की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विट कर मतगणना को लेकर कहा है कि, “आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आँकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे.” इसी के बाद मतगणना वाली बात को लेकर राजनीति तेज हो गई है. लोग अखिलेश के बयान के चर्चा कर रहे हैं तो वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का ट्विट सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, “UP नगर निकाय और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद के मुताबिक़ जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा.”
डिप्टी सीएम के इस ट्विट पर लोग कॉमेंट कर रहे हैं. वहीं भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही काउंटिंग में लखनऊ से खबर सामने आ रही है कि शुरुआती रुझान में भाजपा मेयर पद की उम्मीदवार सुषमा खर्रकवाल आगे चल रही हैं. वहीं नगर निगम की 8 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं तो 4 पर सपा व एक पर बसपा आगे है. वहीं सहारनपुर से खबर आ रही है कि बैलेट पेपर पर भाजपा की बढ़त कायम है. फिलहाल जैसे-जैसे वोटो की गिनती तेज हो रही है, वैसे-वैसे राजनीति दलों के उम्मीदवारों दिल की धड़कन भी बढ़ रही है.
बता दें कि यूपी में दो चरणों में हुए निकाय चुनाव के तहत पहले चरण की वोटिंग 4 मई को तो दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को हुई थी. जहां पहले चरण में राज्य के 37 जिलों में 52 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं 11 मई को हुए दूसरे चरण की वोटिंग में 38 जिलों में 53 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे.
-भारत एक्सप्रेस
Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…
पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…
India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…
BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…