खेल

Khelo India University Games: IPL की तर्ज पर होगी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ब्रांडिंग, स्कूल-कॉलेज सहित प्रदेश के प्रमुख मॉल में लगाए जाएंगे स्पोर्ट्स टेम्पल सेटअप

अनुज कुमार
Khelo India University Games: उत्तर प्रदेश की मेजबानी में 25 मई से 03 जून तक खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन होने जा रहा है. इसकी ब्रांडिंग के लिए प्रदेश सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है. इसकी ब्रांडिंग आईपीएल (IPL) की तर्ज पर शानदार तरीके से की जाएगी. लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी एवं गोरखपुर में एअरपोर्ट सहित बस स्टेशन तथा रेलवे स्टेशन के साथ ही प्रदेश के प्रत्येक जनपद में स्कूल, कॉलेजों, यूनिवर्सिटी एवं मुख्य पार्कों व प्रदेश के बड़े मॉल में भी गेम्स की ब्रांडिंग कराई जायेगी.

इस सम्बंध में अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डॉ. नवनीत सहगल ने बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में बने कन्ट्रोल रूम में बैठक कर खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ब्रांडिंग के लिए आवश्यक निर्देश सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि लखनऊ में लूलू, फीनिक्स मॉल सहित सभी चारों जनपदों के प्रमुख मॉल में खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ब्रांडिंग अनिवार्य रूप से की जाए. प्रदेश की सभी विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स से संबंधित होर्डिंग लगाई जाये.

ये भी पढ़ें- IPL 2023: विरोधी कप्तान की कर दी कुटाई, Yashasvi Jaiswal ने काटा गदर, टूट गया सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

अपर मुख्य सचिव ने आगे निर्देश दिए कि, स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी तथा मॉल में खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का मसकट लेआउट लगाये जाये. साथ ही इन स्थानों पर पॉप-अप डिस्पले लगाया जाये. इसके अतिरिक्त प्रदेश में प्रमुख-प्रमुख स्थल जहां पर लोगों का आवगमन अधिक होता है, वहां सेल्फी प्वाइंट बनाये जाएं.  जगह-जगह स्पोर्ट्स टेम्पल सेटअप भी लगाया जाए. उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाला खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स अब तक के खेलो इण्डिया गेम्स संस्करण का सबसे भव्य आयोजन होगा.

डॉ. नवनीत सहगल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आयोजित इस खेल महाकुम्भ से उत्तर प्रदेश का नाम पूरे देश में चर्चित होगा. इसके साथ ही खेल और खिलाड़ियों के प्रति लोगों का सम्मान बढ़ेगा तथा युवा खेल के प्रति आकर्षित होंगे और नयी प्रतिभायें आगे चलकर राज्य का नाम रोशन करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

17 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago