देश

Karnataka Election Results 2023: JDS किस पार्टी के साथ करेगी गठबंधन ? एचडी कुमारस्वामी ने किया बड़ा ऐलान, बोले- अगर हमारी…

HD Kumaraswamy: कर्नाटक चुनाव के रुझान आना शुरू हो गए हैं और इसमें अभी तक कांग्रेस बाजी मारती हुई दिखाई दे रही है. वहीं इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. अगर सर्वे के हिसाब से देखा जाए तो कांग्रेस बहुमत हासिल कर सकती है अगर ऐसा नहीं होता है तो प्रदेश में एक बार फिर भंग विधानसभा हो सकती है. इस स्थिति में जेडीएस किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है.

वहीं मतगणना जारी होने के दौरान जेडीएस ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक सवाल के जवाब में जेडीएस के नेता कुमार स्वामी ने कहा कि “पहले आप अगले 2-3 घंटों का इंतजार कीजिए. उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है. एग्जिट पोल के हिसाब से मेरी कोई भूमिका नहीं होने जा रही है. हालांकि अगले 2 से 3 घंटे का इंतजार करने की जरूरत है. मेरी कोई मांग नहीं हैं, मेरी पार्टी छोटी है मैं कोई मांग कैसे कर सकता हूं”.

‘जो पार्टी सभी शर्त मानेगी, उसके साथ गठबंधन करेंगे’

इससे पहले कर्नाटक के जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार (12 मई) को ऐलान किया कि उनकी पार्टी कांग्रेस या सत्तारूढ़ बीजेपी के साथ चुनाव बाद गठबंधन के लिए तैयार है, लेकिन अपनी शर्तों के साथ. गठबंधन को लेकर कुमारस्वामी के मुताबिक, वह उस पार्टी को समर्थन देंगे, जो उनकी सभी शर्तों से सहमत होगी. कुमारस्वामी की प्रमुख शर्त यह है कि उन्हें राज्य का सीएम बनाया जाए. बता दें कि प्रदेश में वोटिंग के बाद ही कुमारस्वामी 10 मई की रात को ही सिंगापुर चले गए थे. सिंगापुर जाने से पहले उन्होंने कहा था कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जेडीएस कम से कम 50 सीटें जीतेगी.

वोटिंग के बाद एबीपी न्यूज-सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 100-112, बीजेपी को 83-95, जेडीएस को 21-29 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

16 minutes ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

1 hour ago

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

2 hours ago