माफिया अतीक और उसका भाई, (फाइल फोटो-PTI)
Atiq Ahmed shot dead: उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ के लिए प्रयागराज लाए गए माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed ) और उसके भाई अशरफ (Ashraf) की शनिवार देर रात पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई. अब खबर सामने आ रही है कि दोनों का पोस्टमार्टम खत्म होने वाला है और पोस्टमार्टम खत्म होते ही दोनों शव अतीक के बहनोई और चचेरे भाई को सौंप दिया जाएगा. इसके बाद दोनों को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. दोनो भाईयों की कब्र अगल-बगल ही खोदी जा रही है.
जानकारी सामने आ रही है कि अतीक को उसके बेटे असद की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा. कल (15 अप्रैल) को ही असद को यहां सुपुर्द-ए-खाक किया गया था. शनिवार सुबह जहां बेटे को दफनाया गया तो वहीं रात को पिता की हत्या हो गई और रविवार को पिता को दफनाया जाएगा. 13 अप्रैल को झांसी में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में असद के साथ ही गुलाम को भी गोली लगी थी. जब पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची तो मालूम हुआ की दोनों की मौत हो गई थी. इसके बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था में शनिवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया था. तो वहीं अब खबर सामने आ रही है कि अतीक और उसके भाई को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कसारी-मसारी ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा.
खबर सामने आ रही है कि, अतीक और अशरफ का पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों का पैनल कर रहा है. पोस्टमार्टम प्रक्रिया की पूरी वीडियो ग्राफी भी कराई जा रही है. सुरक्षा के लिहाज से जहां पोस्टमार्टम हो रहा है वहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है तो वहीं कब्रिस्तान में भी पुलिस बल तैनात करने की तैयारी की जा रही है. वहीं कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दोनों की कब्र अगल-बगल ही खोदी जा रही है. वहीं पास में ही असद की भी कब्र है, जहां उसे कल दफनाया गया था.
तो वहीं रात से ही पुलिस-प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि सोशल मीडिया पर अतीक-अशरफ से जुड़े मामले पर किसी तरह का भ्रामक समाचार व संवेदनशील पोस्ट न शेयर करें. प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, मेरठ, सुल्तानपुर सहित प्रदेश के तमाम संवेनशील इलाकों के पुलिस अधिकारियों ने लोगो से अपील की है कि, किसी भी ग्रुप में या किसी भी सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक खबर या संवेदनशील पोस्ट न करें और न ही ऐसा करने वालों का समर्थन या फॉरवर्ड करें अन्यथा इसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे. अफवाह फैलाने और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. इसी मामले में सुनवाई के लिए जहां अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया था वहीं अशरफ को बरेली जेल से यहां लाया गया था. शनिवार देर रात दोनों को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था, तभी मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे तीन युवको ने अंधाधुंध फायरिंग कर अतीक के साथ ही उसके भाई को मार डाला. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. इस मामले में अभी अतीक की पत्नी शाइस्ता फरार चल रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…