तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
By Shubhra Rai
Photo- Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)/ Twitter
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, 23rd Match: डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस मैच नंबर 23 में राजस्थान रॉयल्स की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. आईपीएल 2023 सीजन का 23वां मुकाबला संडे स्पेशल में शाम 7: 30 बजे अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच बेहद दिलचस्प होगा क्योंकि जीटी और आरआर के बीच आईपीएल 2022 के फाइनल के बाद यहां फिर से इनके बीच मुकाबला होगा.
बता दें, पिछले साल गुजरात टाइटंस ने फाइनल में संजू सैमसन के नेतृत्व वाली टीम को हराकर अपने पहले सीज़न में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था. दोनों टीमों के तीन-तीन मैच खेलने के बाद इस समय बराबर अंक हैं.
रॉयल्स ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में हराया था जबकि जीटी ने भी पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी. दोनों टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. खास बात ये है कि टूर्नामेंट में अन्य टीमों के मुकाबले इन दोनों टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कहीं से भी गेम पलटने का माद्दा रखते हैं.
आगे स्टोरी में हम पिच रिपोर्ट, पॉसिबल प्लेइंग-11 और ड्रीम-11 जानेंगे…
पिच रिपोर्ट: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटर के लिए मददगार साबित हो सकती है. यहां पर आउटफील्ड काफी तेज होने के कारण भी रन बनाने में आसानी होता है. हालांकि शुरुआत में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है.
पॉसिबल प्लेइंग-11
GT: हार्दिक पंड्या (C), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (WK), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जेशुआ लिटिल, और अल्जारी जोसेफ.
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा.
RR: संजू सैमसन (C & WK), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन और संदीप शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर: रियान पराग, केएम आसिफ, डोनोवन फरेरा, एडम जंपा और जो रूट.
GT vs RR Dream 11 टीम के लिए सुझाव
-बल्लेबाज- जॉस बटलर, शुभमन गिल, डेविड मिलर, शिमरॉन हेटमायर
-ऑलराउंडर- हार्दिक पंड्या
-गेंदबाज- राशिद खान, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, अल्जारी जोसेफ.
-विकेटकीपर- संजू सैमसन
ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव के लिए रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सजने लगी है. 7…
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…