खेल

IPL 2023: ईशान-सूर्या की तूूफानी बल्लेबाजी, घर में मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत

MI vs KKR, IPL 2023 LIVE: मुंबई इंडियंस रविवार, 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2023 के 22वें मैच में नीतीश राणा की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार लय में नजर आई. इस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे उनकी जगह मुंबई की कमान सूर्यकुमार यादव को दी गई. हालांकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रोहित शर्मा बल्लेबाजी करते जरूर उतरे. टॉस जीतकर मुंबई ने पहले बॉलिंग चुनी.

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने वेंकटेश अय्यर की शतकीय पारी के दम पर 186 रनों का लक्ष्य मुंबई के सामने रखा. इस लक्ष्य के जवाब में मुंबई ने रोहित शर्मा और ईशान किशन की धमाकेदार शुरुआत के बाद छह  विकेट के नुकसान पर हासिल किया. इस मैच में सचिन तेंदुलकर के बेट अर्जुन तेंदुलकर को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार डेब्यू का मौका मिला.

-17.4 ओवर्स में मुंबई ने लक्ष्य हासिल किया.

-14 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 148 रन है.

5 ओवर के बाद MI का स्कोर: 65-1

-इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए रोहित शर्मा (20 रन) बनाकर आउट हुए.

मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

-20 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 185-6

-15 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 140-4

-10 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 89-3

रहमानुल्लाह गुरबाज और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं.

5 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 55-1

-केकेआर की बल्लेबाजी शुरू

मैच में ये होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11

KKR: रहमनुल्लाह गुरबाज (WK), एन जगदीसन, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (C), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती.

MI: ईशान किशन (WK), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव (C), तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, रिले मेरेडिथ और डुआन जानसेन.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago