देश

‘आडवाणी को भारत रत्न इस पुरस्कार का अपमान…’ असदुद्दीन ओवैसी, बोले- उनके गृह मंत्री रहते गुजरात में दंगे हुए

Asaduddin Owaisi on Lal Krishna Advani Bharat Ratna: भाजपा के महारथी लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. इसके बाद विपक्ष की ओर से भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. कुछ नेता इसे चुनावी स्टंट बता रहे हैं तो कुछ इस फैसले की सराहना भी कर रहे हैं. हालांकि एआईएमआईएम चीफ असद्दुीन ओवैसी ने इसे लेकर अफसोस प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान देने का फैसला केंद्र सरकार का गलत फैसला है.

ओवैसी ने कहा कि आडवाणी को भारत रत्न का सम्मान देना इस पुरस्कार का अपमान है. उन्होंने कहा कि आडवाणी की मौजूदगी में ही अयोध्या में बाबरी का ढांचा ढहाया गया था. जब वे गृह मंत्री थे तब गुजरात में दंगे हुए थे. हम केंद्र सरकार के फैसले को गलत मानते हैं. ओवैसी ने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आडवाणी ने रथ यात्रा निकाली थी.

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव से पहले खेला करने की तैयारी में BJP, कांग्रेस के 15 MLA NCP शामिल होंगे!

केंद्र सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला

हैदराबाद के इस सांसद ने कहा कि उनकी यह यात्रा जहां-जहां गई थी वहां-वहां दंगे हुए. इतना ही नहीं ओवैसी ने पोस्ट शेयर कर दंगों में हुई मौतों के आंकड़ों का हवाला भी दिया. ओवैसी ने आडवाणी पर आरोपों की बौछार कर दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान यात्रा के दौरान आडवाणी ने मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ की. ऐसे में यह दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है कि केंद्र सरकार उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे रही है.

बता दें कि पीएम मोदी ने स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बीजेपी के भीष्म पितामह लालकृष्ण आडवाणी को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसले की जानकारी दी थी. इसके बाद से ही विपक्ष की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है.

यह भी पढ़ेंः ‘हमें कोई निमंत्रण नहीं मिलता…’ अखिलेश यादव ने न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर ऐसा क्यों कहा?

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ नई जंग: घाटी से लोकल आतंकी लगभग खत्म, अब 65 विदेशी आतंकियों पर सुरक्षा बलों का फोकस

जम्मू-कश्मीर में स्थानीय आतंकियों का नेटवर्क लगभग खत्म होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों का फोकस…

13 minutes ago

बच गए राहुल गांधी! सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाईकोर्ट में क्या होगा?

Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

1 hour ago

अमेरिका ने फिर दिखाया आक्रामक रुख, भारत पर 25% टैरिफ की तैयारी, G20 से पहले बढ़ सकता है व्यापारिक तनाव

Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…

1 hour ago

पासपोर्ट विवाद में घिरे CJP नेता सौरव दास, जन्मस्थान को लेकर ED नहीं बल्कि पासपोर्ट कार्यालय ने मांगा जवाब

CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…

2 hours ago