देश

UP Weather Update: 26 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में दो-तीन दिन निकली तेज धूप के बाद फिर से मौसम ने करवट ले ली है. एक बार तो लग रहा था कि अब सर्दी गई लेकिन रविवार की सुबह से ही यूपी की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के तमाम हिस्सों में तेज हवा चल रही है और रिमझिम बारिश भी हो रही है. तो वहीं मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. मौसम विज्ञानियों ने उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है और 65 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसी के साथ ही पूर्वी पश्चिमी व बुंदेलखंड के हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं.

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव से पहले BJP का खेला, कांग्रेस के 15 MLA NCP में शामिल होंगे!

इसी के साथ ही मौसम विभाग ने सोमवार तक पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहने की सम्भावना जताई है. इसी के साथ ही बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने की सम्भावना जताई है. साथ ही लोगों को चेतावनी भी दी है. किसानों को बारिश के दौरान खेत में न जाने की सलाह दी गई है.

बता दें कि पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विभोक्ष का असर देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से करवट ली है और जहां लोगों को लग रहा था कि अब सर्दी गई तो वहीं फिर से सर्दी लौट आई है. हवा ने गलन बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने बताया कि, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की तरफ बढ़ रहा है, जिसके कारण यूपी में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-कड़ाके की ठंड के बीच 10 राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

दो से तीन दिन हो सकती है बारिश

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 3 फरवरी से पश्चिमी और मध्य जिलों में बारिश शुरू हो जाएगी, जो धीरे-धीरे 4 फरवरी तक पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लेगी. मौसम विशेषज्ञों ने पूरे यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं. इसी के साथ ही छिटपुट ओलावृष्टि भी होने की सम्भावना जताई है. इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, दिल्ली-एनसीआर, प्रयागराज में आने वाले दो से तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई है.

6 फरवरी तक मौसम शुष्क होने की सम्भावना

हालांकि मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि, बारिश की लम्बे दिनों तक नहीं होगी. मौसम विभाग ने कहा कि, 5 फरवरी को बारिश की तीव्रता काफी कम हो जाएगी और 6 फरवरी तक शुष्क मौसम वापस आ जाएगा. तो वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ के बारे में मौसम विभाग ने कहा है कि, लखनऊ में बादल छाए रहेंगे. लखनऊ में अगले दो दिन यानी 4 और 5 फरवरी को बारिश हो सकती है. तो बता दें कि सुबह से ही लखनऊ में तेज हवा चलने के साथ रिमझिम बारिश हो रही है.

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

8 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

9 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

10 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

10 hours ago