देश

Lok Sabha: “मैं औरंगजेब, बाबर या फिर जिन्ना का प्रवक्ता नहीं”, ओवैसी बोले- मुस्लिमों को दिया गया धोखा

राम मदिर के धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा की गई. इस दौरान सांसदों ने अपनी-अपनी बातें सदन के पटल पर रखी. चर्चा के दौरान AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि क्या ये मोदी सरकार सिर्फ हिंदुत्व की सरकार है? क्या मोदी सरकार सिर्फ एक मजबह की सरकार है? क्या देश का कोई मजहब नहीं है? मुसलमानों को क्या संदेश दे रहे हैं आप?

“मोदी सरकार क्या सिर्फ मजहब की सरकार है?”

ओवैसी ने अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार क्या सिर्फ मजहब की सरकार है? या पूरे देश के धर्मों को मानने वाली सरकार है? 22 जनवरी का जश्न मनाकर आप (मोदी सरकार) करोड़ों मुसलमानों को क्या पैगाम दे रहे हैं? क्या यह सरकार संदेश देना चाहती है कि एक धर्म ने दूसरे धर्म पर विजय पाई है? आप देश के 17 करोड़ मुसलमानों को क्या संदेश देते हैं. 1992, 2019 और फिर 2022 में मुस्लिमों को धोखा दिया गया. ओवैसी ने आगे कहा कि “मैं बाबर, औरंगजेब या फिर जिन्ना का प्रवक्ता नहीं हूं.”

“मैं श्रीराम को मानता हूं, लेकिन नाथूराम गोडसे से नफरत करता हूं”

ओवैसी ने कहा, “6 दिसंबर 1992 को देश में फसाद हुआ था. लोगों को जेल में डाल दिया गया था. जो बाद में बूढ़े होकर जेल से बाहर आए. मैं श्रीराम को मानता हूं, लेकिन नाथूराम गोडसे से नफरत करता हूं, क्योंकि उसने उस इंसान की हत्या कर दी थी, जिसके आखिरी शब्द हे राम थे. ओवैसी से बाबर के बारे में क्यों पूछते हो? बोस, नेहरू और हमारे देश के बारे में पूछते.”

इस देश का कोई मजहब नहीं है- असदुद्दीन ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि “मैं हैरान हूं कि लोकसभा मुख्तलिफ आवाजों में कैसे बोल सकता है. 16 दिसंबर 1992 को इसी लोकसभा में एक प्रस्ताव पास किया गया था. जिसमें बाबरी विध्वंस की आलोचना की थी. इसलिए मेरा मानना है कि इस देश का कोई मजहब नहीं है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

5 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

14 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

15 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

18 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

34 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

37 minutes ago