दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
By Shubhra Rai
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi UAE Visit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर जाने वाले हैं. वह 13 से 14 फरवरी 2024 तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. वहां प्रधानमंत्री मोदी अरब प्रायद्वीप में बनकर तैयार हुए पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे.
PMO की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के आधिकारिक दौरे की पुष्टि कर दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2015 के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की 7वीं यात्रा होगी और पिछले 8 महीनों में तीसरी यात्रा होगी.
प्रधानमंत्री मोदी अबूधाबी में पहले हिंदू मंदिर बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन करेंगे. वह अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी में एक कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे.
यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी यूएई में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. वहां दोनों नेता देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा, विस्तारित और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.
यह भी पढ़िए: ‘आज हमारे राम आ गए हैं…’, प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी की स्पीच, बोले- हजार साल बाद भी लोग इस पल की चर्चा करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी वहां संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से भी मुलाकात करेंगे. उनके निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री दुबई में आयोजित होने वाले विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लेंगे और शिखर सम्मेलन में एक विशेष मुख्य भाषण देंगे.
यह भी पढ़िए: स्वर्ग-सा सुंदर राम मंदिर! 500 बरसों का इंतजार खत्म, गर्भगृह में पहुंचे रामलला… 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…