देश

Ashley Kaur: ‘भांगड़ा रानी’ के नाम से मशहूर हैं एशले कौर, पति के साथ मिलकर चलाती हैं जिम सेंटर

Ashley Kaur: ‘भांगड़ा रानी’ के रूप में मशहूर एशले कौर जम्मू की रहने वाली हैं. एशले कौर को बचपन से ही फिटनेस का बड़ा शौक था. पटियाला यूनिवर्सिटी से पढ़ी कौर के पास फाइनेंस में एमबीए की डिग्री है. हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने भांगड़ा को अपने पेशे के रूप में अपना लिया है. बता दें कि एशले कौर का जन्म जम्मू में हुआ था. उन्होंने अपना पठन-पाठन से लेकर ज्यादातर समय चंडीगढ़ में ही बिताया. अब उन्होंने पंजाब की मशहूर संस्कृति भांगड़ा के साथ डांस मिलाकर एक नया कोर्स तैयार किया, जिसे वो जिम में फिटनेस ट्रेनिंग के दौरान सिखाती हैं.

इतना ही नहीं भांगड़ा रानी अलग-अलग शहरों में प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करती हैं. इसी कड़ी में वो जम्मू आई हैं. जहां हाल ही में उन्होंने फिटनेस प्रतियोगिता का आयोजन किया था.

यह भी पढ़ें: कश्मीर घाटी में बॉलीवुड की वापसी से जगी पर्यटक की उम्मीद, अभिनेता ललित परिमू ने फिल्मों की शूटिंग का उठाया मुद्दा

महिलाएं भी फिटनेस में काफी रुचि ले रही हैं: एशले कौर

एशले ने कहा, “जम्मू में यह तीसरी फिटनेस प्रतियोगिता थी. उन्होंने कहा कि यह उत्साहजनक है कि जम्मू में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी फिटनेस में काफी रुचि ले रही हैं और पिछले कुछ वर्षों में इस संबंध में जो बदलाव आया है वह वास्तव में सराहनीय है. एशले कौर के पति अगम सिंह दिलवाड़ी भी एक फिटनेस ट्रेनर हैं और दोनों मिल सर्कल सेक्टर 7 द्वारका, दिल्ली में एनीटाइम फिटनेस जिम चलाते हैं. एशले कौर ने विभिन्न युवा उत्सवों और विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए जज के रूप में भी काम किया है. उन्होंने कई मैराथन का आयोजन भी किया है और 2021 से दिल्ली में महिलाओं को फिट रहने के लिए प्रेरित करने में सक्रिय हैं.

उन्होंने कहा कि फिटनेस इंडस्ट्री लड़कों तक ही सीमित थी और लड़कियों की इसमें दिलचस्पी कम थी, लेकिन यह गलत अवधारणा थी, लड़कियां भी फिटनेस इंडस्ट्री में नाम कमा सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

26 minutes ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

55 minutes ago

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

6 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

7 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

8 hours ago