देश

Bihar: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोए अश्विनी चौबे, बोले- मेरी हत्या की साजिश रच रही है नीतीश सरकार

Ashwini Choubey in Patna: केंद्रीय मंत्री और बक्सर के बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) बिहार की राजधानी पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश सरकार उनकी हत्या कराना चाहती है.

किसानों के समर्थन में उपवास के बाद अश्विनी चौबे रो पड़े. अश्विनी चौबे ने बिहार के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा, “मैं नीतीश कुमार से पूछता हूं कि जिन बदमाशों को थाने लाया गया था वो अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए. जिस प्रकार से DSP ने थाने लाए गए लोगों को छोड़ दिया तो किसके दबाव पर उन बदमाशों को छोड़ा गया. मेरे ऊपर 24 घंटे में बक्सर में 2 बार हमले का प्रयास हुआ.”

बीजेपी सांसद ने कहा कि किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है. युवाओं को रोजगार देने के बजाय लाठियां बरसाईं जा रही हैं. बीजेपी सांसद ने कहा कि राज्य में ऐसा माहौल बन गया है जैसे जंगलराज चल रहा हो. इसके पहले, बक्सर हिंसा पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सीएम नीतीश कुमार को घेरा था. उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम कहते हैं, “हमें इसकी जानकारी नहीं है तो सरकार कौन चला रहा है? आपकी जांच प्रक्रिया कहां है? बक्सर में आग लग गई, मां-बहनों पर लाठियां बरसाई गईं, पूरी दुनिया ने देखा, लेकिन वे कहते हैं कि उन्हें नहीं पता.

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024 में किसी भी दल को समर्थन नहीं देगा BKU- राकेश टिकैत का ऐलान

अश्विनी चौबे के काफिले पर नाराज किसानों ने किया था पथराव

कुछ दिनों पहले ही अश्विनी चौबे बक्सर में किसानों को संबोधित करने पहुंचे थे. लेकिन इसी बीच नाराज किसानों ने मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले पर ईंट-पत्थर फेंकें. हालांकि वो इस घटना में बाल-बाल बच गए. नाराज किसानों का कहना था कि पिछले कई महीने से वे धरना दे रहे हैं, कोई उनका हाल जानने नहीं पहुंचा. किसानों के गुस्से का अश्विनी चौबे को सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों का आरोप था कि इतने दिनों में कोई नहीं आया. जब पुलिस ने उनके घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों से मारपीट की तो भी कोई मदद के लिए नहीं आया.

कमल तिवारी

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago