देश

Christmas Celebration 2022: भारत समेत पूरी दुनिया में आज क्रिसमस की धूम, मनाया जाएगा ‘जीजस’ का जन्मदिन…

Merry Christmas Celebration 2022: क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को धूम-धाम से मनाया जाता है. ये क्रिसमस का त्योहार ईसाईयों के लिए बहुत बड़ा पर्व है. वहीं, दुनिया भर में क्रिसमस के त्योहार को मनाते हैं. भारत में भी लोग बेसब्री से क्रिसमस का इंतजार करते हैं. 25 दिसंबर के दिन ही ईसा मसीह का जन्म हुआ था. इसलिए आज के दिन ‘जीजस’ का जन्मदिन के रुप में मनाया जाता है.

इस मौके पर उत्सव का माहौल रहता है. लोग चर्च को बेहद खास तरीके से सजाते है. प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है. कुछ लोग क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए वेकेशन पर भी जाते हैं. तो वहीं, कुछ लोग अपने घर पर पार्टी करते हैं. इस मौके पर लोग अपने घरों को बेल्स, क्रिसमस ट्री, सैंटा क्लॉज, गिफ्ट्स आदि चीजों से सजाते हैं.

क्रिसमस के मौके पर बांटा कंबल

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कुछ युवाओं ने क्रिसमस सेलिब्रेशन का अनोखा तरीका अपनाया  है. यीशु के जन्म होने के बाद रात तकरीबन 2:30 बजे कुछ युवा कड़ाके की ठंड में सेंटा क्लॉज की कैप लगाकर दशाश्वमेघ घाट पहुंच गए. घाट किनारे रहने वाले असहाय लोगों को तकरीबन 500 कंबल गिफ्ट किया. ठंड में कंबल की गर्माहट और युवाओं की गर्मजोशी ने इन जरुरतमंदों को खुश कर दिया. जिसके बाद उन्होंने युवाओं को आशीर्वाद दिया.

तमिलनाडु

बता दें कि तमिलनाडु में  क्रिसमस के मौके पर मदुरै के सेंट मैरी चर्च में मध्यरात्रि सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया.

ओडिशा

वहीं, ओडिशा में क्रिसमस पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने गंजाम के गोपालपुर में 1500 किलो टमाटर से 27 फीट ऊंचा सैंड सांता क्लॉज बनाया है.

गोवा

गोवा पणजी में भी लोगों के अंदर उत्साह देखने को मिल रहा है. क्रिसमस के इस अवसर पर इमैक्युलेट कंसेप्शन चर्च में प्रार्थना की.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर, कोहरे की चपेट में कई राज्य

पश्चिम बंगाल

बात करें पश्चिम बंगाल की तो क्रिसमस के मौके पर  लोगों ने कोलकाता में  एक चर्च में प्रार्थना की गई है.

मुंबई

क्रिसमस के त्योहार के मौके पर लोग मुंबई  के सेंट माइकल चर्च में प्रार्थना कर रहे है. और मरीन ड्राइव पर लोग  नाचते-गाते क्रिसमस का जश्न मना रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

42 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

57 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago