देश

Himanta Biswa Sarma: “इंडिया की जगह रिजर्व बैंक ऑफ भारत रखा जाए नाम”, सीएम हिमंता बोले- अनंतकाल से है सनातन, आगे भी रहेगा

भारत बनाम इंडिया की बहस पूरे देश में छिड़ी हुई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर नेता तक लगातार बयान दे रहे हैं. इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक का नाम बदलकर रिजर्व बैंक और भारत होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अंग्रेज शासकों द्वारा शुरू की गईं ऐसी तमाम संस्थाएं और प्रथाएं है जिन्हें बदलने की जरूरत है.

हमने 75 सालों तक इंतजार किया- सरमा

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने बयान में कहा कि “हमने 75 सालों तक इंतजार किया है कि एक मोदी आएगा और इस औपनिवेशिक खुमारी को जड़ से खत्म कर देगा. उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के किए गए कामों के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार कैसे ठहराया जा सकता है?”

“बिल का विरोध किसी ने नहीं किया”

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि ” सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि INDIA और Bharat नामों का इस्तेमाल किया जा सकता है. चाहे वह इंडिया हो या भारत, मुझे नहीं लगता इसपर बहस की जरूरत है. जब संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने न्याय संहिता बिल पेश किया तो किसी ने इसका विरोध नहीं किया था.

यह भी पढ़ें- RSS Chief: आरएसएस चीफ मोहन भागवत का बयान, आपके बूढ़े होने से पहले बनेगा ‘अखंड भारत’, आरक्षण का समर्थन करता रहेगा संघ

“सनातन धर्म अनंतकाल से था, आगे भी रहेगा”

वहीं सीएम सरमा ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के जिन्ना वाले बयान पर कहा कि जो उन्होंने कहा वो पूरा सच नहीं है. जिन्ना ने जो कहा वो हमारे लिए जरूरी नहीं है बल्कि ऋषियों और संतों ने कौन सा नाम इस्तेमाल किया ये गौर करने वाली बात है. उन्होंने इंडिया नहीं भारत कहा. सरमा ने उदयनिधि के बयान पर भी पलटवार किया. जिसको लेकर उन्होंने कहा कि सनातन शब्द में ही इसका उत्तर छिपा हुआ है. इसका मतलब ही है जिसका कोई आरंभ न हो और ना ही कोई अंत, ये अनंतकाल से अस्तित्व में था और रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

7 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

7 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

8 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

8 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

8 hours ago