देश

Sawan 2023: सावन के महीने में प्रदेश सरकार के राजस्व में 1219 करोड़ का इजाफा, आबकारी विभाग में 19 करोड़ रुपए का घाटा

UP News: उत्तर प्रदेश में कर सुधारो और नीतियों का परिणाम अब बढ़ते हुए राजस्व के रूप में सामने आने लगा है. हर वर्ष उत्तर प्रदेश में राजस्व की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. अगस्त 2022 के मुकाबले अगस्त 2023 में प्रदेश सरकार के खजाने में 1219 करोड रुपए का इजाफा हुआ है. अलग-अलग विभागों में प्राप्त राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में कई स्तर पर बढ़ा हैं, हालांकि अगस्त 2022 के मुकाबले अगस्त 2023 में आबकारी विभाग के राजस्व में जरूर कमी आई है. सावन और पुरुषोत्तम माह के अवसर पर अगस्त माह में आबकारी के राजस्व में 19 करोड रुपए की कमी आई है. वही अन्य सभी विभागों ने राजस्व का रिकॉर्ड बनाया है.

2022 की तुलना में 2023 में 1219.38 करोड़ की बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022-23 के अगस्त माह में 13024.44 करोड़ का राजस्व मिला था वही चालू वित्तीय वर्ष के अगस्त में 14243.82 करोड रुपए का राजस्व उत्तर प्रदेश सरकार को मिला है जो कि पिछले अगस्त की तुलना में 1219.38 करोड़ ज्यादा है, जिसमे अलग-अलग विभागों ने अपने खुद के पिछले वर्षों के रिकॉर्ड्स को तोड़ा है.

यह भी पढ़ें- Ayodhya: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से सरयू की सैर कराएगा दुबई से आया जटायु क्रूज, बैठ सकेंगे 100 पर्यटक, जानें किराया

किन किन विभागों ने किया कितना राजस्व प्राप्त

अगस्त 2022 की तुलना में अगस्त 2023 में अलग-अलग विभागों ने बड़े स्तर पर राजस्व में अपना योगदान दिया है जिसमें की जीएसटी विभाग ने अगस्त 2022 में 4658 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति की थी तो अगस्त 2023 में जीएसटी विभाग ने 5425 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है. वैट विभाग के द्वारा अगस्त 2022 में 2470 करोड़ तो अगस्त 2023 में ₹2489 करोड़ रुपए का राजस्व उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राप्त किया है. स्टांप एवं निबंधन ने अगस्त 2022 में 2063 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया था जिसके सापेक्ष अगस्त 2023 में स्टांप एवं निबंधन विभाग ने 2428 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है.

परिवहन विभाग ने भी अपने राजस्व में बढ़ोतरी करते हुए अगस्त 2022 में जहां 659 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया था तो अगस्त 2023 में 717 करोड रुपए के राजस्व प्राप्ति की है. भूतत्व खनिकर्म विभाग ने भी अगस्त 2023 में 204 करोड रुपए का राजस्व प्राप्त किया है. वही आबकारी विभाग ने जहां अगस्त 2022 में 2999 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया था उसके सापेक्ष अगस्त 2023 में 19 करोड़ की कमी के साथ आबकारी विभाग ने 2980 करोड़ का ही राजस्व प्राप्त किया है.

– भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

20 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

44 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

57 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago