असम के नागांव जिले के धींग इलाके में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि उन्होंने ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है और घर बना लिए हैं. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा, “हमें स्थानीय लोगों से शिकायतें मिली हैं कि बलात्कार मामले के दो आरोपियों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और वहां मकान बना लिए. ग्रामीणों ने प्रशासन से उन आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, जिला प्रशासन जांच के बाद ही कोई कारवाई करेगा.”
घटना के बाद दो आरोपी फरीदुल इस्लाम खान और गोलाप उद्दीन भाग गए और 16 दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया. मामले का मुख्य आरोपी तफीकुल इस्लाम पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय डूबने से मर गया.
खान पिछले दो सप्ताह से नागालैंड के दीमापुर शहर में छिपा हुआ था और उसे पड़ोसी राज्य से असम पुलिस ने हिरासत में लिया था, जबकि अन्य आरोपी गोलाप उद्दीन असम के मोरीगांव जिले में स्थित लाहौरीघाट क्षेत्र में था. दोनों को शुक्रवार को नागांव सदर पुलिस थाने लाया गया और शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.
नागांव जिले के ढिंग इलाके में ट्यूशन सेंटर से घर लौट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया. वह साइकिल पर थी, तभी तीन लोगों के एक समूह ने उस पर हमला किया और सामूहिक बलात्कार किया. वहां मौजूद लोगों ने देखा कि लड़की अर्धनग्न अवस्था में तालाब के पास पड़ी हुई है. वे उसे पास के अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी लड़की को छोड़कर चले गए और स्थानीय लोगों द्वारा बचाए जाने से पहले वह एक घंटे से अधिक समय तक अर्ध बेहोशी की हालत में पड़ी रही. धींग इलाके के बोरभेटी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय मुख्य आरोपी तफीकुल इस्लाम की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार का बहिष्कार किया.
ये भी पढ़ें- केंद्र ने विवादित IAS अधिकारी पूजा खेडकर को बर्खास्त किया: रिपोर्ट
-भारत एक्सप्रेस
JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…
महालया के पावन अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी…
संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भारतीय…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन…
नागालैंड के उप मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग के पुत्र कुची रंगकाऊ जेलियांग के असमय निधन पर…