Categories: देश

लखनऊ में हादसा: 3 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 4 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को एक बिल्डिंग गिर गई. इसके चलते 4 लोगों की मौत हाे गई और बड़ी संख्‍या में लोग घायल हो गए. हादसे में अब तक 20 लोगों को बचाया जा चुका है. इनमें से तीन की हालत गंभीर है. पुलिस और दमकल की टीमों की ओर से राहत व बचाव का काम जारी है.  एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दो टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीन मंजिला इमारत का नाम हरमिलाप बिल्डिंग है. इस बिल्डिंग में दवा का कारोबार होता था. हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया. सीएम योगी के निर्देश पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर रवाना की गईं. सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ के हैंडल से लिखा गया, “सीएम योगी ने लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना की है.”

स्थानीय लोगों के मुताब‍िक शनिवार को इस बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था. इसी दौरान बिल्डिंग अचानक टेढ़ी होने लगी. लोग जब तक कुछ समझ पाते और वहां से बाहर निकल पाते, इससे पहले ही बिल्डिंग गिर गई.

ये भी पढ़ें- असम: बलात्कार के दो आरोपियों ने सरकारी जमीन पर किया कब्जा

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘नौकरियां विदेश भेजीं तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

48 seconds ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

3 minutes ago

महालया पर पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं; मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

महालया के पावन अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी…

9 minutes ago

‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा..’, UN में भारतीय नारी शक्ति की दो टूक, PAK की कैसे लगाई लताड़?

संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भारतीय…

14 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अन्नदाता को बीज से बाजार तक सुविधा दे रही यूपी की डबल इंजन सरकार- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन…

14 minutes ago

नागालैंड के डिप्टी सीएम के बेटे कुची रंगकाऊ के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

नागालैंड के उप मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग के पुत्र कुची रंगकाऊ जेलियांग के असमय निधन पर…

20 minutes ago