देश

Assembly Election 2023: विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने कसी कमर, पीएम मोदी की अगुवाई में होगी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

देश के पांच राज्यों में इस के आखिर में चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. बीजेपी इन राज्यों को फतह करने के लिए पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुकी है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय चुनाव समिति की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है. जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा चुनाव समिति के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे.

केंद्रीय चुनाव समिति की होगी बैठक

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति हमेशा से इस बैठक का आयोजन चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के बाद करती थी, लेकिन इस बार तारीखों की घोषणा से पहले ही बैठक बुलाई गई है. बैठक में पीएम मोदी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे और जीत का मंत्र देंगे. जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं उनमें दो राज्यों में कांग्रेस सत्ता पर काबिज है, जबकि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. मध्य प्रदेश में इस बार एंटी इन्कमबेंसी की हवा चल रही है, लिहाजा भाजपा कोई भी गलती नहीं करना चाहती है. इसलिए पहले से ही कील-कांटों को दुरुस्त करने में जुटी हुई है. ऐसा इसलिए भी बीजेपी कर रही है क्योंकि कर्नाटक में उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. जिसे अब दोहराना नहीं चाहती है.

कर्नाटक वाली गलती अब भाजपा नहीं करेगी

बीजेपी इस बैठक में रणनीति पर मंथन करने के साथ ही कांग्रेस के चुनावी वादों को लेकर भी चर्चा कर सकती है. कांग्रेस ने जिस तरह से कर्नाटक में किए गए वादों से बाजी मारी थी, वैसा मौका बीजेपी अब दोबारा नहीं देना चाहती है. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उन राज्यों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा, जहां पर भाजपा कांग्रेस के सामने कमजोर है या फिर क्षेत्रीय दलल हावी हैं.

यह भी पढ़ें- Sharad Pawar: भतीजे अजित पवार संग सीक्रेट मीटिंग का सच आया सामने! शरद पवार को BJP से मिला केंद्रीय मंत्री बनाने का ऑफर

I.N.D.I.A से आसान नहीं होगी NDA की लड़ाई

दूसरी तरफ I.N.D.I.A गठबंधन बनने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एनडीए के लिए इन पांच राज्यों में जीत का परचम लहराना आसान नहीं होगा. गठबंधन से कांग्रेस का कद भी कहीं न कहीं बढ़ गया है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लोकसभा का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है. ऐसे में जो नतीजे आएंगे वे अगले साल होने वाले आम चुनावों पर काफी प्रभाव डालेंगे. गौरतलब है पांच राज्यों में इसी साल चुनाव होने हैं. जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम तेलंगाना और छत्तीसगढ़ शामिल हैं. जिसमें से तीन राज्यों में विपक्षी पार्टियों की सरकार है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

25 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

34 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा का निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

44 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

51 minutes ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

56 minutes ago