कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित
दिल्ली में आम आदमी पार्टी का सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के गठबंधन होने को लेकर पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने AAP को बीजेपी की दुम करार दिया है. बुधवार (16 अगस्त) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी की वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें संदीप दीक्षित भी शामिल हुए.
बैठक से निकलने के बाद संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल डर की वजह से I.N.D.I.A में शामिल हुए हैं. संदीप दीक्षित ने इशारों में ये बात भी कही कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी.
कांग्रेस नेता ने कहा कि ” अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को किसी भी पार्टी से गठबंधन करने की जरूरत नहीं होगी. अरविंद केजरीवाल INDIA गठबंधन में सिर्फ डर की वजह से शामिल हुए हैं. कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा होने के साथ ही घोषणा भी की जा सकती है, हालांकि बैठक में गठबंधन को लेकर कोई भी बात नहीं की गई.
गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित आम आदमी पार्टी को लेकर बयान दे चुके हैं. उन्होंने बीते दिनों अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को लेकर कहा था कि इनकी तुलना गीदड़ से भी नहीं की जा सकती है क्योंकि उनमें भी कुछ अच्छे गुण होते हैं. जंगल में जहां शेर-हाथी रहते हैं वहां गीदड़ भी आ जाते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…