तेलंगाना के सीएम केसीआर
Telanagana Assembly Election 2023: तेलंगाना समेत देश के 5 राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में सभी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष और सीएम चंद्रशेखर राव ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है. उन्होंने प्रदेश की ज्यादातर सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है.
वहीं प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद उनके समर्थक और सहयोगियों का मानना है कि ये जीत के प्रति उनका आत्मविश्वास है. इसलिए बिना किसी देरी के उन्होंने सबसे पहले उम्मीदवारों की सूची जारी की है. जारी की गई लिस्ट में 7 मौजूदा विधायकों का टिकट पार्टी ने काट दिया है. इसके अलावा बाकी पुराने चेहरों को ही प्रत्याशी बनाया गया है. बीआरएस ने सोमवार (21 अगस्त) देर शाम राज्य की 119 सीटों में से 115 पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.
केसीआर ने उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी करने के बाद कहा कि उनकी पार्टी राज्य में 100 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. इस दौरान उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी को मित्रवत दल बताया. उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में भले ही स्थानीय विधायकों और सत्ता के खिलाफ नाराजगी हो, लेकिन तेलंगाना की जनता केसीआर के विकास मॉडल और कल्याणकारी योजनाओं के लिए बीआरएस को वोट करेंगे.
बीआरएस के नेताओं का ये भी कहना है कि केसीआर के विकास मॉडल ने जनता के अंदर भरोसे को कायम किया है. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश का विकास तेजी के साथ हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के…
WFI sexual harassment case: महिला पहलवानों की याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण…
CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…
Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…
बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…