शिवराज सिंह चौहान (फोटो फाइल)
Assembly Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर हर तरफ सियासी शोर हो रहा है. 17 नवंबर को राज्य में मतदान होगा. उससे पहले सभी नेता और पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवाली के मौके पर रोड-शो किया. शिवराज सिंह ने सागर जिले के खुरई के मॉलथोन में मंत्री भूपेंद्र सिंह के समर्थन में प्रचार किया. इस दौरान सीएम चौहान ने कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस अहंकारी हैं. कमलनाथ खुद कहते हैं कि उनकी चक्की बहुत बारीक पीसती है, लेकिन कमलनाथ ने खुद कांग्रेस को अपनी चक्की में पीस दिया है.
मॉलथोन में रोड-शो करने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने रैली को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान सीएम ने कहा कि “इस दिवाली के दिन मैं मां लक्ष्मी को साक्षी मानकर तीन महासंकल्प ले रहा हूं. पहला ये है कि मैं अपनी बहनों को लखपति बनाऊंगा, दूसरा, किसानों को उनकी मेहनत की पूरी कीमत देने के लिए गेहूं को 2700 रुपये प्रति क्विंटल और धान को 31 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा. तीसरा, युवाओं के लिए है, इसके तहत हर एक परिवार को रोजगार देंगे.”
सीएम शिवराज ने आगे कहा कि ” इस बार भूपेंद्र सिंह जीत एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि पूरा देश और खासकर कांग्रेस सुन ले कि लाडली बहनों के खाते में पैसा डालने से दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक पाएगी. इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा हूं कि लाडली बहन योजना की राशि 3 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा. इसके साथ ही लाडली बहन योजना में जिन बहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, उनका रजिस्ट्रेशन चुनाव के बाद कराया जाएगा. इसके अलावा 21 साल से ऊपर की अविवाहित बहनों को भी इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Collapse: 40 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं कई टीमें, भेजा गया खाना-पानी
कमलनाथ पर हमला बोलते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि उनका घमंड उनके सिर पर चढ़कर बोल रहा है. कमलनाथ की चक्की में कांग्रेसी और कांग्रेस दोनों पिस रहे हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया उस चक्की से बाहर निकल आए, लेकिन बाकी लोग उसमें अब भी पिस रहे हैं. कमलनाथ का घमंड ही है कि वे अब अफसरों और कर्मचारियों को भी धमका रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है. वो किसी को छोड़ने वाली नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…
Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…
Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…
Village Life Heaven Or Hell: गांव की जिंदगी की खूबसूरत तस्वीर के पीछे छिपी हकीकत…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…