Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Uttarkashi Tunnel Collapse: 40 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं कई टीमें, भेजा गया खाना-पानी

उत्तराखंड में उत्तरकाशी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव के बीच बनाई जा रही सुरंग रविवार (13 नवंबर) को अचानक टूट गई.

सुरंग में फंसे लोगों को निकालने में जुटी टीमें

सुरंग में फंसे लोगों को निकालने में जुटी टीमें

उत्तराखंड में उत्तरकाशी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव के बीच बनाई जा रही सुरंग रविवार (13 नवंबर) को अचानक टूट गई. सुरंग धंसने से मलबे में तीन दर्जन से ज्यादा लोग फंस गए हैं. जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जिसको लेकर सर्किल ऑफिसर प्रशांत कुमार ने बताया कि मलबा लगभग 60 मीटर तक है. जैसे हम मलबा हटा रहे हैं, ऊपर से मलबा गिर रहा है. हमने लगभग 15-20 मीटर तक मलबा हटा लिया है. सभी लोग सुरक्षित हैं. ऑक्सीजन, राशन और पानी भी भेजा जा रहा है. अंदर लगभग 40 लोग हैं. जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा.

सुरंग धंसने से हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवयुग कंपनी ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव तक सुरंग का निर्माण कर रही थी. ये सुरंग अचानक टूट गई है. सूचना मिलते ही उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से राहत एवं बचाव दल दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया. घटना स्थल पर राहत कार्य जारी है. खबरों की मानें तो यह हादसा भूस्खलन के कारण हुआ है.

राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमें

पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर सर्विस, 108 इमरजेंसी सेवा के कर्मी राहत सेवा में जुटे हुए हैं. कुछ देर में मलबा साफ करके सभी मजदूरों को निकाल लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- IND vs NED: दिवाली पर टीम इंडिया का धमाका, नीदरलैंड्स को 160 रनों से रौंदा, अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ंत

निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा अचानक टूटा

उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा रविवार तड़के अचानक टूट गया. इस हादसे में वहां काम कर रहे करीब 40 मजदूर अंदर फंस गए. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब चार बजे सिल्कयारा की ओर हुआ, जब साढ़े चार किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सुरंग का करीब 150 मीटर हिस्सा टूट गया.

सुरंग निर्माण से मिलेगी राहत

हादसे की जानकारी जैसे ही उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली. बता दें कि चारधाम सड़क परियोजना के तहत इस बारहमासी सुरंग के निर्माण से उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम तक का सफर 26 किलोमीटर कम हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital