ICC World Cup 2023

World Cup 2023: बाउंड्री काउंट या सुपर ओवर.. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में मैच टाई हुआ तो क्या होगा?

Super Over In World Cup Final: भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है. टूर्नामेंट के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं. चार टीमें भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. 15 नवंबर को पहले सेमीफाइनल में मुंबई में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा. वहीं 16 नवंबर को साउथ अफ्रीका की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी. वर्ल्ड कप में अब तक 45 मैच खेले जा चुके हैं लेकिन अब तक एक भी मुकाबला टाई नहीं हुआ है. ऐशे में क्रिकेट फैंस को एक बात का मलाल है कि उन्हें सुपर ओवर का रोमांच वर्ल्ड कप में देखने को नहीं मिला है.

वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल रहा था रोमांचक

क्रिकेट फैंस को वर्ल्ड कप 2023 में आखिरी ओवर या आखिरी गेंद पर विनिंग रन बनाने वाले रोमांच का इंतजार है. हालांकि, मैच अगर टाई होती है और उसके बाद सुपर ओवर होती है तो पिछली बार जैसा नियम (बाउंड्री काउंट) इस बार वर्ल्ड कप में देखने को नहीं मिलेगा. 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में काफी रोमांच हुआ था. लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सुपर ओवर में मैच पहुंच गया था लेकिन सुपर ओवर भी टाई हो गया था. जिसके बाद बाउंड्री काउंट के जरिए इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया था. उस समय आईसीसी का यह नियम काफी विवादों में रहा था, जिसे साल 2019 के अक्टूबर में हटा दिया गया.

विवादों में रहा था 2019 वर्ल्ड कप वाला नियम

ऐसे में वर्ल्ड कप 2023 में अगर फाइनल मुकाबला टाई होता है तो फैंस को 2019 वाला नियम देखने को नहीं मिलेगा. अब क्रिकेट फैंस के मन में सवाल होगा कि अगर इस बार फाइनल में मुकाबला टाई होता है, उसके बाद सुपर ओवर भी टाई होता है तो क्या होगा? ऐसी स्थिति में कौन सी टीम को विजेता घोषित किया जाएगा? आइए जानते हैं फाइनल मैच के रिजल्ट के बारे में..

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिलेगा डबल रोमांच

वर्ल्ड कप 2023 से सेमीफाइनल और फाइनल में टाई की स्थिति बनती है तो क्रिकेट फैंस को डबल रोमांच देखने को मिलेगा. दोनों मुकाबले में सुपर ओवर कराया जाएगा. अगर सुपर ओवर भी टाई होता है तो ऐसी स्थिति में फिर से सुपर ओवर होगा और ये तब तक होता रहेगा. जब तक कोई एक टीम विजेता नहीं बन जाता. ऐसे में अगर इस बार ऐसा कोई समीकरण बनता है तो फैन्स को दोगुना रोमांच मिलेगा.

ये भी पढ़ें- IND vs NED: दिवाली पर टीम इंडिया का धमाका, नीदरलैंड्स को 160 रनों से रौंदा, अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ंत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…

49 seconds ago

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे और किसे रहना होगा संभलकर? जानें ग्रहों की चाल का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में गोचर करते हुए राहु के नक्षत्र के…

17 minutes ago

गोवर्धन पूजा पर क्यों लगाया जाता है अन्नकूट का भोग? जानिए इसमें छिपे सेहत के अनोखे राज

गोवर्धन पूजा पर भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाए जाने वाले अन्नकूट का धार्मिक महत्व के…

2 hours ago

9 या 10 नवंबर, कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? जानें सही तारीख, पूजा विधि और कृष्ण की कथा

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा 2026 इस बार 10 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी. कार्तिक…

2 hours ago

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

8 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

8 hours ago