देश

Sikkim Arunachal Assembly Result: अरुणाचल में बीजेपी को बहुमत तो सिक्किम में SKM 29 सीटों पर आगे

Sikkim Arunachal Assembly Election Result: सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज (2 जून) आने वाले हैं. दोनों ही राज्यों में काउंटिंग सुबह 6 बजे से शुरू हो गई है. जिसके बाद क्रमशः रुझान भी आने लगे हैं. इन राज्यों में 19 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुए थे. अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 तो वहीं सिक्किम में 32 सीटें हैं. अरुणाचल प्रदेश में पिछली बार बीजेपी 41 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. अरुणाचल प्रदेश में काउंटिंग शुरू होने के बाद से भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलनी शुरू हो गई है. हालिया आंकड़ों के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी 13 सीटों पर आगे है. जबकि, विपक्षी एनपीपी 3 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है.

अरुणाचल में निर्विरोध चुने गए 10 उम्मीदवार

अरुणाचल प्रदेश में भी वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझान में बीजेपी 16 सीटों पर बढ़त बना ली है. जबकि, नेशनल पीपुल्स पार्टी 4, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 2, कांग्रेस 1 और निर्दलीय 2 सीट पर आगे हैं. बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी के 10 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें निर्विरोध चुना जा चुका है. निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों में पेमा खांडू, रातू तेची, हागे अप्पा, जिक्के ताको, न्यातो दुकम, मुचू मिथी, डोंगरू सियोंगजू, तेची कासो, दासांगुल पुल और चौना मीन के नाम शामिल हैं. अरुणाचल प्रदेश की 63 फीसदी आबादी 104 प्रकार की जनजातियों की है. अरुणाचल विधानसभा में 33 सीटें ऐसी हैं जो अरुणाचल पश्चिमी संसदीय क्षेत्र में आती हैं.

 

सिक्किम के शुरुआती रुझान

सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 27 सीटों पर आगे है. वहीं, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) 1 सीट पर बढ़त बनाई हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

3 minutes ago

दिल्ली HC का बड़ा आदेश: किन 6 CBI अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के निर्देश? जानें पूरा मामला

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…

9 minutes ago

गौतमबुद्ध नगर DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! वेतन से 5 लाख कटने के आदेश पर रोक बरकरार

Noida News: नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम…

13 minutes ago

‘नौकरी देने के लिए बुलाया…’ ग्वालियर में ऑफिस में महिला से हुआ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Gwalior Crime News: ग्वालियर में नौकरी दिलाने के बहाने 25 वर्षीय महिला को ऑफिस बुलाकर…

17 minutes ago

संगम फ़ाउंडेशन, लखनऊ ने 11वें ‘अवध रत्न पुरस्कार’ के विजेताओं को किया सम्मानित

शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया सम्मान; मंगलवार…

21 minutes ago

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

29 minutes ago