खेल

T20 World Cup 2024, IND vs BAN Warm-up Match: भारत ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त, पंत-हार्दिक का फॉर्म टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत

T20 World Cup 2024, IND vs BAN Warm-up Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले वॉर्म-अप मैच में हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत के अंदाज ने टीम इंडिया को बड़ा कॉन्फिडेंस दिया है. दोनों खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पुराने अंदाज में परफॉर्म किया. इसके दम पर भारतीय टीम ने अपने इकलौते वॉर्मअप मैच में बांग्लादेश को 62 रन से हरा दिया.

भारत ने बांग्लादेश को हराया

भारत के लिए मैच के हीरो रहे हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की खूब धुनाई की. नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ने ऋषभ पंत (53 रन) और हार्दिक पांड्या (40 रन) के दम पर 183 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन ही बना सकी और उसे मैच गंवाना पड़ा.

संजू सैमसन हुए फेल

बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों डिपार्टमेंट में भारत का प्रदर्शन टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अच्छे संकेत हैं. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कई एक्सपेरिमेंट किए. कप्तान रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करते नजर आए. हालांकि, वह मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

पंत ने जड़ा शानदार अर्धशतक

ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. सड़क हादसे के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक जड़ा. रिटायर्ड आउट होने से पहले पंत ने 32 गेंदों में 4 चौके और इतने ही छक्के जड़े. वहीं, रोहित शर्मा अब भी बल्ले के साथ संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. हिटमैन ने 19 गेंदों में मात्र 23 रन बनाए.

यहां हार्दिक पांड्या ने करीब 200 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाए. उनका इस तरह बल्लेबाजी करना फैंस और टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर है. हार्दिक ने लगातार तीन छक्के भी लगाए. सूर्या ने भी 31 रन की पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172 से ज्यादा था.

आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल

गेंदबाजी में भारतीय कप्तान ने आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. उन्होंने पावरप्ले के अंदर चार गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई, जो आमतौर पर नहीं देखा जाता. इस प्रयोग के दौरान शिवम दुबे ने तीन ओवर में मात्र 13 रन देकर दो विकेट लिए, जिससे एक ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने अपनी छवि और मजबूत की.

5 जून को भारत का पहला मैच

टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 2 जून से 29 जून तक खेला जा रहा है. टूर्नामेंट के मुकाबले नौ मैदानों पर हो रहे हैं. इनमें से छह वेस्टइंडीज में और तीन अमेरिका में हैं. भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 9 जून को पाकिस्तान से टक्कर होगी. टीम इंडिया के सभी मैच भारत में रात 8 बजे से दिखाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Dinesh Karthik Retirement: दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, जन्मदिन के मौके पर लिखा भावुक पोस्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

18 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

24 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

25 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

29 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

29 minutes ago

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता नियुक्ति मामला: सुप्रीम कोर्ट 8 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…

30 minutes ago