हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
चुनाव आयोग ने आज हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों का चुनाव एक ही चरण में होगा जिसके लिए 25 को अक्टूबर को उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा. इसके 2 दिन बाद यानि 27 अक्टूबर को चुनाव आयोग नामांकन पत्र की जांच करेगा. सभी उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों की जांच प्रकिया पूरी हो जाने के बाद 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. जबकि इसके लगभग एक महीने बाद 8 दिसंबर को मतगणना होगी.
इस साल देश में हिमाचल और गुजरात समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है. लेकिन इलेक्शन कमीशन ने आज सिर्फ हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. बता दें हिमाचल में करीब 55 लाख मतदाता हैं जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 27 लाख 80 हजार 208 के करीब और महिला मतदाताओं की संख्या 27 लाख 27 हजार 16 है. जो प्रदेश की कुल 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमाचल चुनावों की तारीखों की घोषण करते हुए कहा कि, निष्पक्ष चुनाव करवाना हमारी प्रथमिकता होगी , शांतिपूर्ण चुनाव करवाने की लिए प्रतिबद्ध, नए वोटरों का ख्याल रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि नामांकन तक मतदाता जुड़ सकेंगे.
भारतीय चुनाव आयोग ने लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व चुनाव में लोगों से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है. निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि, हम हिमाचल विधानसभा चुनाव में भागीदारी बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए 18 साल के नए मतदाताओं के नामांकन पर जोर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में मतदाता के घटते रुझान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे. साथ ही चुनाव में 80 साल के बुजुर्ग मतदाताओं को खास सुविधा दी जाएगी.
हिमाचल प्रदेश के तीरीखों का ऐलान हो गया है. अब इसकी तैयारियों के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां में बैठकों का दौर शुरू होगा. एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस की बीच सीधी टक्कर है. कुल 68 विधानसभा सीटों में जीत के लिए 35 सीटों का बहुमत चाहिए. 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटों पर कमल खिलाते हुए प्रदेश में अपनी सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार प्रदेश की जनता एक बार फिर कमल खिलाएगी या फिर हाथ का साथ देकर रिवाज बदलेगी, यह तो 8 दिसबंर को नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…