देश

Atiq Ahmed Shot Dead: प्रयागराज के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, दुकाने बंद, ताबड़तोड़ हो रही है छापेमारी, लॉज के मैनेजर से पूछताछ

Atiq Ahmed Shot Dead: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या के बाद से ही प्रयागराज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. रमजान की वजह से जो दुकाने हमेशा खुली रहती थीं और बाजारों में अच्छी-खासी भीड़ हुआ करती थी, वो रविवार को दिखाई नहीं दे रही है. दुकाने भी बंद हैं. तो वहीं किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए प्रयागराज के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. प्रयागराज पुलिस मृतक अतीक की फरार बीवी शाइस्ता व अन्य गुर्गों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. चकिया इलाके के एक लॉज में मैनेजर व कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

प्रयागराज में बोलती थी अतीक की तूती, बहुत है चाहने वाले

बता दें कि प्रयागराज में अतीक की तूती बोला करती थी. वह हमेशा एक समुदाय की मदद करता रहता था. इसीलिए वह हमेशा निर्दलीय चुनाव जीतता रहा. उसको चाहने वाले यहां कम नहीं थे. यही वजह है कि प्रयागराज में रविवार को दुकाने खुली ही नहीं. लोग घरों में दुबके हुए हैं. मीडिया सूत्रों की माने तो लोगों में अतीक की हत्या का आक्रोश है. इसी वजह से किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है. इसी वजह से अतीक के चाहने वाले खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं और दबी जबान में बात सामने आ रही है कि लोगों में अतीक की मौत को लेकर आक्रोश व्याप्त है.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed Shot Dead: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्यारों के खिलाफ FIR दर्ज, इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

चकिया इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी

अतीक का पुस्तैनी मकान चकिया में है. यहां मौजूद एक लॉज के मैनेजर से पूछताछ की जा रही है.वहीं जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस ने करेली इलाके से पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक की पत्नी शाइस्ता पर भी मुकदमा दर्ज है. वह इस मामले में फरार है. उसी की तलाश में छापेमारी की जा रही है. तो दूसरी ओर हत्याकांड मामले में फरार गुर्गों को भी पुलिस तलाश रही है. प्रयागराज में रात से ही नेट बंद है.

पोस्टमार्टम खत्म होते ही दफनाया जाएगा अतीक-अशरफ

वहीं जानकारी सामने आ रही है पोस्टमार्टम खत्म होने वाला है. इसके तुरंत बाद ही अतीक और उसके भाई अशरफ को कसारी-मसारी कब्रिस्तान ले जाया जाएगा और यहीं पर दोनों को दफनाया जाएगा. बता दें कि कल ही अतीक के बेटे असद को भी यहीं दफनाया गया था.

शनिवार देर रात पुलिस कस्टडी में बदमाशों ने मारी थी माफिया ब्रदर्स को गोली

बता दें कि शनिवार देर रात करीब 10 बजे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे तीन युवकों ने सुरक्षाकर्मियों को भेदते हुए अतीक और अशरफ की हत्या कर दी थी. इसके बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था. बता दें कि हत्या करने के दौरान तीनो हमलावर नारे लगा रहे थे. फिलहाल तीनो हमलावरों से पुलिस व एटीएस पूछताछ कर रही है. ये जानने की कोशिश की जा रही है कि इस हत्या के पीछे किसका हाथ है?

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

1 hour ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago