होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
स्वरा भास्कर (फाइल फोटो)
Swara Bhaskar On Atiq Ahmed Killed: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. सभी हत्यारे पुलिस गिरफ्त में हैं. इसके बाद से कई विपक्षी नेता सरकार पर निशाना साध रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी सरकार पर हमला बोला है और हत्या की निंदा की है.
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. स्वरा ने ट्वीट कर लिखा, ‘एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग या एनकाउंटर कोई जश्न मनाने की चीज नहीं है. यह संकेत देता है कि राज्य नियम के खिलाफ काम कर रहा है. यह संकेत है कि राज्य की एजेंसियों की विश्वसनीयता खत्म हो गई है, क्योंकि वे अपराधियों की तरह काम कर रहे हैं या उन्हें सक्षम बना रहे हैं. यह मजबूत शासन नहीं है, यह अराजकता है.”
बीती रात यानी 15 अप्रैल 2023 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था. कहा जा रहा है कि इस दौरान हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे. जब अतीक और उसके भाई ने मीडिया से बात करना बंद किया तो उनकी हत्या कर दी गई. अतीक अहमद की हत्या से मामला गरमा गया है.
बता दें कि कुछ दिन पहले अतीक के बेटे असद का भी एनकाउंटर हुआ था. अतीक और उसके बेटे पर राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उसके एक गनर की हत्या का आरोप है.
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…