देश

शबाना के बेटे पर क्यों मेहरबान था अतीक? दुबई की प्रॉपर्टी कर दी उसके नाम, अशरफ के साले को भनक लगी तो मचा था घर में बवाल

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद के मारे जाने के बाद उससे जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. इसी तरह का एक और खुलासा अतीक की संपत्ति को लेकर हुआ है. अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक अतीक ने अपनी दुबई की प्रॉपर्टी अपनी करीबी शबाना के बेटे आरिफ एमबीए के नाम कर दी थी. इसकी जानकारी अतीक की पत्नी शाइस्ता को है या नहीं, ये साफ नहीं हो सका है लेकिन जब ये बात अशरफ के साले सद्दाम को पता चली तब घर में खूब हंगामा हुआ था.

शबाना को अतीक की कथित माशूका बताया जा रहा है और ये भी जानकारी मिली है कि वह चोरी छिपे अतीक से मिलने साबरमती जेल में जाया करती थी. चर्चा तो ये भी है कि आरिफ भी अतीक से मिलने कई बार जेल जा चुका है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साबरमती जेल में रहते हुए अतीक ने अपनी दुबई की प्रॉपर्टी आरिफ एमबीए के नाम कर दी थी.

कहा जा रहा है कि शबाना पर शाइस्ता बहुत ज्यादा यकीन नहीं करती थी. जबकि सद्दाम के जरिए ही अतीक ने दुबई में प्रॉपर्टी खरीदी थी इसलिए जब इनकी जानकारी उसे को लगी तो उसके और आरिफ के बीच तनातनी बढ़ गई थी. अतीक ने सऊदी में इंवेस्ट भी किया था और इसका खुलासा मारे गए माफिया के वकील ने पूछताछ में किया था. साथ ही इस बात का खुलासा भी हुआ है कि अतीक ने करेली के एक कारोबारी के जरिए दुबई में इंवेस्ट किया था.

ये भी पढ़ें: Shaista Parveen: शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम के विदेश भागने की खबर पर, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, जारी किया नोटिस

…तो शाइस्ता को लगेगा झटका!

वहीं शबाना के बारे में कई चौंकाने वाली बातें निकलकर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि जब अतीक अहमद कोर्ट में पेशी के लिए आता था तब शबाना वहां मौजूद रहती थी. हालांकि, दुबई की प्रॉपर्टी को लेकर किए जा रहे दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन अगर इसमें सच्चाई है तो ये शाइस्ता के लिए बड़ा झटका होगा. दूसरी तरफ, पुलिस इस बात की पड़ताल करने में भी जुटी है कि शबाना का अतीक की निजी जिंदगी तक ही संबंध था या फिर वह अतीक के अपराधों में भी भागीदार थी.

बता दें कि उमेश पाल की हत्या के बाद से शाइस्ता परवीन फरार है. वहीं गुड्डू मुस्लिम को भी पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है. अतीक के मारे जाने के बाद इस बात की अटकलें जरूर लगाई जा रही थीं कि शाइस्ता शायद सरेंडर कर दे लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

West Bengal Encounter: भांजी से रेप और हत्या का मुख्य आरोपी ढेर, सरकार आने के बाद चौथा मामला

West Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल के रायगंज में 12 साल की भांजी से रेप और मर्डर…

10 minutes ago

अहमदाबाद को मिलने जा रही बड़ी सौगात! अमित शाह आज करेंगे इन 5 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन, बदल जाएगा शहर का नक्शा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में कई उद्घाटन…

58 minutes ago

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, बताया कौन हैं समाज के सच्चे ‘सत्पुरुष’

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत…

2 hours ago

‘किसानों-दीवाली के खिलाफ रची गई साजिश!’ रेखा सरकार के विस्फोटक बयान से गरमाई राजधानी की राजनीति

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के बाद मंत्री कपिल…

2 hours ago

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का खास संदेश! देवभूमि की जनता के लिए कही यह बड़ी बात

PM Modi: उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह…

2 hours ago