देश

Mission 2024: ‘मिशन 2024’ के लिए BJP ने बनाई बड़ी रणनीति, लक्ष्य-80 के साथ मैदान में उतरने की तैयारी, इस वोट बैंक को टारगेट पर रखा

Mission 2024: यूपी निकाय चुनाव में अभूतपूर्व सफलता हासिल करने के लिए अब बीजेपी (BJP) पूरी तरह से मिशन 2024 यानी लोकसभा-2024 की तैयारी में जुट गई है. इसके साथ ही इस बार भाजपा ने यूपी की सभी 80 सीटों को जीतने का टारगेट रखा है. इसको लेकर बड़ी रणनीति तैयार की गई है. पार्टी सूत्रों की माने तो नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी जुट गए हैं. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ को भी बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही जा रही है, क्योंकि सीएम ने जिस तरह से यूपी में निकाय चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार किया, उसी का नतीजा रहा कि, मेयर की सभी सीटें पार्टी की झोली में आ गिरीं और ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई.

30 मई से शुरू होगा बीजेपी का महासंपर्क अभियान

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां भाजपा ने शुरू कर दी हैं. खबर सामने आ रही है कि यूपी के प्रत्येक व्यक्ति यानी एक-एक वोटर तक पहुंचने के लिए पार्टी ने 30 मई से ही जनसम्पर्क अभियान चलाने की तैयारी कर ली है. यह अभियान 30 जून तक पूरे प्रदेश में महासंपर्क अभियान के तौर पर चलाया जाएगा, जिसमें लोकसभा के सांसद वोटर से संपर्क करेंगे और संवाद करेंगे. मोदी सरकार के 9 साल की जो उपलब्धियां हैं, वह लोगों को बताएंगे. इसके साथ ही बीजेपी का खास फोकस उन लाभार्थी वोट बैंक पर भी है, जिसे तमाम योजनाओं का फायदा मिल रहा है.

इस बार विपक्षी दलों का भाजपा करेगी सूपड़ा साफ

इस बार लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों की सूपड़ा साफ करने के लक्ष्य से भाजपा उतरने का मन बना चुकी है. जिस तरह से यूपी में सभी मेयर के पदों (17 सीटों) को अपनी झोली में डाल लिया है, ठीक उसी तरह यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर अब भाजपा ने नजर गड़ा दी है. पार्टी के नेता और सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ होगा, पार्टी 80 की 80 सीटों पर जीत हासिल होगी.

यूपी में लगातार सफलता से उत्साहित है बीजेपी

यूपी में दो बार से विधानसभा चुनावों जीत हासिल करने के बाद निकाय चुनाव में मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद बीजेपी उत्साहित है और अब लोकसभा के लिए भी सीएम योगी के ही चेहरे का इस्तेमाल करने का मन बना चुकी है. पार्टी को ये मालूम हो गया है कि यूपी में अब योगी का ही सिक्का चल रहा है. ऐसे में लोकसभा चुनाव को लेकर योगी को ही बड़ी जिम्मेदारी देने की जानकारी सामने आ रही है.

भाजपा ने ये बनाई है रणनीति

सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तर प्रदेश में 3 बड़ी रैलियां भी हो सकती हैं. इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी अलग-अलग लोकसभा सीटों पर रैली कर सकते हैं. खबर ये भी सामने आ रही है कि, भाजपा की क्षेत्रीय और जिला कार्यसमिति की बैठक भी 25 मई तक होनी है. वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कई बार कह चुके हैं कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठा देते, तब तक कार्यकर्ता आराम करने वाले नहीं है.

25 जून को होगा मन की बात कार्यक्रम का आयोजन

सूत्रों का कहना है कि, केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर भी भाजपा पूरे देश में कई बड़े अभियान शुरू करने जा रही है. इसी के अंतर्गत सबसे महत्वपूर्ण अभियान महासंपर्क अभियान को रखा गया है. इस अभियान के तहत एक-एक वोटर तक भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी की उपलब्धियां. इसके साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के मौके पर भी बीजेपी कार्यक्रम का आयोजन करेगी. 25 जून को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. इन सब योजनाओं से साथ है कि भाजपा जो स्वाद निकाय चुनाव में चख चुकी है, उसी स्वाद को लोकसभा चुनाव में भी चखना चाहती है. इसीलिए अब लोकसभा के लिए दिन-रात एक किए हुए है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

1 minute ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

53 minutes ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

55 minutes ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

57 minutes ago

गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश

Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…

1 hour ago

36वें जन्मदिन पर जानिए राही सरनोबत की कहानी: NCC से निकलीं, इतिहास रचा और बनीं भारत की गोल्डन गर्ल

राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…

1 hour ago