देश

Atiq Ashraf Murder: अतीक के दफ्तर में पसरा मिला खून, जगह-जगह मिले खून के छींटे, खंडहर हो चुके दफ्तर में मिली साड़ी, किसी महिला की हत्या की आशंका

Atiq Ashraf Murder: खंडहर हो चुके माफिया अतीक अहमद के दफ्तर में सोमवार को जगह-जगह खून फैला मिला. सीढ़ियों पर खून के ताजे धब्बे मिले हैं. फर्स्ट फ्लोर पर एक महिला की साड़ी और कुछ अंडर गारमेंट्स मिले हैं. आशंका है कि किसी महिला की यहां हत्या करने के बाद उसकी लाश बाहर ले जाकर फेंकी गई है. यह वही दफ्तर है जहां पुलिस ने छापा मारकर 74 लाख 72 हजार रुपए और 10 पिस्टलें बरामद की थीं.

अतीक अहमद के दफ्तर से खून के धब्बों के साथ एक चाकू भी मिला है. चाकू सब्जी काटने वाला ही है पर उसपर भी खून के धब्बे लगे हुए हैं. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है.

अतीक अहमद के इस दफ्तर का अगला हिस्सा दो बार गिराया जा चुका है. एक बार बीएसपी शासन काल में 2006 में और दूसरी बार भाजपा शासन काल में 2021 में. इसके बाद भी माफिया अतीक अहमद के गुर्गों का यहां आना-जाना बना रहा. यह दफ्तर सुरक्षित माना जाता था. यही कारण है कि गुर्गों ने यहां भारी मात्रा में कैश और हथियार छुपाए थे. जब पुलिस ने रेड मारकर हथियार और कैश बरामद किया था तब भी किचन में ताजी सिकीं रोटियां, सब्जियां मिली थीं. उस समय में भी वार्डरोब में एक महिला की साड़ी और अंडर गारमेंट्स मिले थे. ऐसे में आशंका है कि यहां कोई महिला किसी के साथ रह रही थी. कहीं उसी की तो हत्या नहीं कर दी गई. फिलहाल यह जांच का विषय है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: विदेश भागने की फिराक में है ‘बमबाज गुड्डू मुस्लिम’, 15 साल की उम्र में रखा अपराध की दुनिया में कदम

गौरतलब है कि बीते 25 फरवरी को यूपी के प्रयागराज में बसपा के पूर्व विधायक राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेशपाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. जिसके बाद से पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है. इस केस में अबतक 4 बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. जबकि तीन बदमाशों में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोलीमारकर हत्या कर दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

1 hour ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

1 hour ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago