देश

अजब-गजब: मंगनी टूटने पर युवती ने वापस मांगा अपना टेडी, युवक ने पकड़ा दिया नारियल पानी का बिल

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां मंगनी टूटने पर जहां युवती ने लड़के से अपना टेडी वापस करने की मांग रखी तो लड़के ने उसके सामने नारियल पानी का वही बिल रख दिया जो उसे रिश्ते के दौरान पिलाया था. इसके बाद तो युवती का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया.

सूत्रों के मुताबिक, आगरा जिले के पुलिस लाइन परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को आए इस मामले ने सभी को चौंका कर रख दिया. काउंसलर के सामने एक जोड़ा बैठा था और अपनी समस्या बता रहा था. दोनों के बीच छह महीने पहले शादी का रिश्ता तय हुआ था लेकिन किसी वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया. इस पर काउंसलिंग के लिए दोनो को परिवार वाले लाए थे, लेकिन यहां बात और बिगड़ गई.

काउंसलर के सामने कुछ इस तरह दोनों के बीच हुई तकरार

काउंसलर के सामने रिश्ता न बनते देख मंगेतर ने यहां गुस्से में युवक से अपना टेडी बियर तो वापस मांगा ही साथ ही अपनी सोने की चेन और अंगूठी भी लौटाने को कहा. इस पर युवक ने रिश्ता तय होने के बाद पहली बार रेस्टोरेंट लेकर जाने पर खर्च हुए 1100 रुपये के बिल के साथ ही घुमाने का भी बिल पकड़ा दिया. इसी के साथ आवेदन पत्र भरवाने में खर्च हुए 300 रुपये और नारियल पानी पिलाने में खर्च हुए 50 रुपये का बिल तक पकड़ा दिया, जिसे देखकर परामर्श केंद्र में लोग भौचक्के रह गए. हालांकि इस दौरान काउंसलर दोनों को समझाते रहे, लेकिन दोनों किसी की बात सुनने के लिए तैयार ही नहीं थे.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: सपा की मेयर प्रत्याशी भाजपा में हुईं शामिल, BJP ने यहीं से दिया टिकट, भड़के अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

युवक ने कहा खर्च हुआ 25 हजार

युवक ने काउंसलर के सामने कहा कि रिश्ता तय होने के दौरान ही 25 हजार रुपये खर्च हो गए थे. इसके बाद काउंसलर ने दोनों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए अगली तारीख दे दी है और दोनों को साथ आने के लिए कहा है. ताकि दोनों के रिश्ते को एक बार फिर से जोड़ा जा सके और उनकी आपस की नाराजगी को दूर किया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago