देश

“पूरी दुनिया बांग्लादेश पर सर्जिकल स्ट्राइक करे”, हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की अपील

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हाल ही में बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे हमलों को इंसानियत और सनातन धर्म पर हमला करार दिया और इसके खिलाफ दुनिया भर से एकजुट होकर सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की.

“पूरी दुनिया बांग्लादेश में करे सर्जिकल स्ट्राइक”

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह कोई राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि आतंकवाद, दहशतगर्दी और जुल्म का मामला है. जैसे भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी, उसी तरह पूरी दुनिया को बांग्लादेश में हो रही हिंसा के खिलाफ भी सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए. यदि बांग्लादेश की सरकार इस हिंसा को रोकने में असफल रहती है, तो सर्जिकल स्ट्राइक की जानी चाहिए.

इल्तिजा मुफ्ती के बयान पर पलटवार

उन्होंने हाल ही में इल्तिजा मुफ्ती के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुत्व को एक बीमारी बताया था, इस पर उन्होंने कहा कि इल्तिजा मुफ़्ती को यह समझना चाहिए कि उनके पूर्वज भी हिंदू थे. सनातन धर्म को गाली देना हिंदुओं को गाली देना है, और यह उनके अपने पूर्वजों का अपमान करना है. आचार्य ने इल्तिजा मुफ्ती से अपील की कि वह 200 साल पुराना इतिहास पढ़ें और सनातन धर्म को अपमानित करने की बजाय एक अच्छी नेता बनने का प्रयास करें.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर फारूक अब्दुल्ला के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी हिंदू या मुस्लिम का घर नहीं तोड़ा गया. अपराधियों के घर तोड़े गए थे और सनातन धर्म किसी भी मस्जिद को तोड़ने की अनुमति नहीं देता. उनका कहना था कि सनातन धर्म किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ हिंसा या अपमान की अनुमति नहीं देता, और फारूक अब्दुल्ला को यह गलत आरोप नहीं लगाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- बांग्‍लादेश में हिंदुओं पर अत्‍याचार: ढाका पहुंचे भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री, धार्मिक-स्थलों की सुरक्षा पर दिया जोर

‘इंडिया’ ब्लॉक में फूट पर उन्होंने महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के बीजेपी के साथ कथित संबंधों को लेकर आदित्य ठाकरे के बयान का जिक्र किया, जिसमें आदित्य ठाकरे ने कहा था कि सपा कभी-कभी बीजेपी की ‘बी’ टीम की तरह व्यवहार करती है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आदित्य ठाकरे उद्धव ठाकरे के बेटे हैं और अगर वह यह कहते हैं कि अखिलेश यादव बीजेपी की ‘बी’ टीम हैं, तो यह एक बड़ा आरोप है. उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब अखिलेश यादव को ही देना चाहिए. मुझे तो अभी तक यही पता था कि अखिलेश यादव बीजेपी से लड़ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

12 minutes ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

23 minutes ago

जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर योगी सरकार का जोर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरीं सफाई कर्मचारियों की फौज

लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…

26 minutes ago

रावण के सिंहासन के नीचे कौन दबा था? हनुमान जी ने किया था मुक्त

Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…

38 minutes ago

सस्ते बजट में दमदार फीचर्स! 15 हजार से कम कीमत वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट चॉइस

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…

1 hour ago