देश

UP News: अवैध टेलीफोन एक्सचेंज के जरिए देश की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे शातिर, सरगना आसिफ की तलाश में मुंबई पहुंची UP ATS की टीम

Prayagraj: अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का संचालन कर देश की सुरक्षा में सेंध लगाने और राजस्व चोरी मामले में फरार आसिफ की तलाश में अब के गैंग के सरगना आसिफ की तलाश में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम मुंबई रवाना हो गई है. उसकी गिरफ्तारी को एटीएस इसलिए भी महत्वपूर्ण मान रही है, माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे नेटवर्क का राजफाश हो सकेगा और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी मिल सकेगी.

बता दें कि इस मामले में पहले ही धूमनगंज से सरफराज अहमद, वाजिद और अमन को गिरफ्तार किया जा चुका है. इन लोगों से मिली जानकारी के आधार पर दूसरी टीम छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि गैंग का लीडर आसिफ मुंबई के गोंडवी का रहने वाला है. वह टीम व्यूअर और एनीडेस्क एप के माध्यम से इंटरनेशनल काल को लोकल कॉल में कनेक्ट करवाता था.

वहीं, सूत्रों की मानें तो आसिफ अपने गैंग के सदस्य सरफराज, वाजिद और अमन को अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाने के लिए 20-20 हजार रुपये वेतन के रूप में देता था. इसके साथ ही कमरे का किराया, बिजली बिल सहित दूसरे खर्च भी उठाता था. गिरफ्तार अभियुक्तों ने सातवीं, 10वीं और 12वीं तक की पढ़ाई की है. पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि, सरफराज पहले मुंबई में आसिफ के साथ काम करता था, जहां उसे ट्रेनिंग देकर प्रयागराज भेजा गया था.

ये भी पढ़ें- UP News: पेट्रोल भरवाने के बाद दिया 2000 का नोट, पंपकर्मी ने स्कूटी से वापस निकाल लिया तेल

सोमवार को एटीएस ने की थी बड़ी कार्रवाई

बता दें कि एटीएस ने सोमवार को धूमनगंज और पिपरी कौशांबी निवासी दो सगे भाई सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर इलेक्ट्रानिक, संचार उपकरण बरामद किए थे. इसके बाद अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का खुलासा हुआ था. गिरफ्तार आरोपित अभी तक यह नहीं बता सके कि वह किन लोगों को वे कॉल कनेक्ट करते थे. ऐसे में अब नेटवर्क से जुड़ी सभी जानकारी को खंगालने और देश विरोधी दूसरी गतिविधि की पुष्टि के लिए आसिफ की तलाश में एटीएस मुम्बई के लिए रवाना हो चुकी है.

जानकारी सामने आई है कि आसिफ अपने गिरोह के सदस्यों को मोबाइल सिम और सिमबाक्स भी भिजवाता था. अवैध टेलीफोन एक्सचेंज को संचालित करने के लिए पैसा देता था. गिरफ्त में आए अभियुक्तों ने पूछताछ में एटीएस को बताया कि अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाने के लिए पुटटी और टीएफटीपीडी 64 जैसे कई अन्य एप्लीकेशन का प्रयोग करके काल्स को सर्वर से कनेक्ट किया जाता था, लेकिन उनको ये नहीं मालूम है कि कॉल कहां और किसे कराई जाती थी.

अब सीडीआर अहम सुराग की तलाश

वहीं, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एटीएस की टीम को कई मोबाइल फोन भी मिले हैं. अब एटीएस उन सभी मोबाइल नंबरों की काल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकाली जा रही है. माना जा रहा है कि सीडीआर से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी सुराग मिलेगा. इसी के बाद उन सभी पर भी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

2 hours ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

2 hours ago

दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…

2 hours ago

Afghanistan Drug Crackdown: 12 प्रांतों में 60 संदिग्ध गिरफ्तार, 29 किलो ड्रग्स जब्त; गुप्त लैब भी ध्वस्त

Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…

2 hours ago

‘BJP को रोकना है तो हमसे बात करो…’ UP चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का दिया खुला ऑफर

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…

2 hours ago