Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
By Shubhra Rai
MS Dhoni
MS Dhoni, IPL 2023: ‘उम्र का बढ़ना दस्तूर-ए-जहां है महसूस न करो तो बढ़ती कहां है’. ये लाइन क्रिकेट की दुनिया की सबसे खास शख्सियत महेंद्र सिंह धोनी पर बिल्कुल सटीक बैठती है. 41 साल के धोनी आज भी पूरी तरह से फिट हैं और मैदान में विरोधी टीम के छक्के छुड़ा देते हैं. लेकिन कहते हैं समय के साथ चीजों का बदलना जरूरी है, इसलिए ‘नीली जर्सी’ के बाद अब ‘पीली जर्सी’ से भी माही का साथ जल्द छूट सकता है. अब तक जो सवाल हर किसी को परेशान कर रहा था अब उस सवाल का जवाब खुद एमएस धोनी ने दे दिया है और उन्होंने आईपीएल से संन्यास लेने पर एक बड़ा बयान दिया है.
46 सेकंड के इस वीडियो में माही ने खोला राज
क्वालीफायर -1 में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स पर जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंचाने के बाद, धोनी ने कहा कि उनके पास यह तय करने के लिए पर्याप्त समय है कि क्या वह आईपीएल का एक और सीजन खेलेंगे. दरअसल, 2023 आईपीएल के शुरू होने के बाद से धोनी के संन्यास के बारे में अटकलें चल रही हैं, यह संकेत देते हुए कि यह सीजन आईपीएल में उनकी अंतिम उपस्थिति को चिह्न्ति कर सकता है.
ये भी पढ़ें: WC 2023: ICC ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों का शेड्यूल किया जारी, जानें पूरी डिटेल
मैच के बाद जब हर्षा भोगले ने धोनी से पूछा कि क्या फैंस उन्हें अगले साल देख सकते हैं, तो सीएसके के कप्तान ने कहा कि आगामी मिनी-नीलामी में 8 या 9 महींने बाकी हैं, इसलिए उनके पास आईपीएल में अपने भविष्य पर निर्णय लेने के लिए पर्याप्त समय है.
धोनी ने कहा, “मुझे नहीं पता. मेरे पास फैसला करने के लिए 8-9 महीने हैं. छोटी नीलामी दिसंबर के आसपास होगी. तो अभी उस सिरदर्द को क्यों लेना है? मेरे पास फैसला करने के लिए पर्याप्त समय है. लेकिन, मैं हमेशा सीएसके के लिए रहूंगा चाहे वह खिलाड़ी के तौर पर हो या कहीं बाहर बैठकर. मैं वास्तव में नहीं जानता.”
10वीं बार फाइनल में चेन्नई
आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंचने वाली सीएसके पहली टीम बन चुकी है. एसएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स क्वालिफायर-1 में हराकर फाइनल का टिकट कटाया. चेन्नई के लिए इस जीत के हीरो रहे ऋतुराज गायकवाड़ जिन्होंने अपनी शानदार पारी के दम पर टीम को एक डिफेंडिंग टोटल तक पहुंचाया. वहीं रवींद्र जडेजा की सटीक गेंदबाजी ने भी मैच का रुख सीएसके की तरफ किया. गुजरात के खिलाफ चेन्नई की ये पहली जीत है और इस जीत के साथ ही धोनी की अगुवाई वाली टीम ने रिकॉर्ड 10वीं बार आईपीएल फाइनल में एंट्री की है.
INPUT-IANS
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और…
Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज व्यापार और सरकारी कामकाज…
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…