देश

कुमार विश्वास के काफिले पर हमला, कवि का दावा- सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी को कार सवार ने मारी टक्कर

प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास के काफिले पर बुधवार को उस वक्त हमला हो गया जब वे अलीगढ़ जा रहे थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए खुद उन्होंने इस बात की जानकारी दी. एक कार चालक पर सुरक्षाकर्मियों की कार को टक्कर मारकर हमला करने का आरोप लगा है. इस मामले में कवि कुमार विश्वास ने पुलिस को रिपोर्ट दे दी है.

कुमार विश्वास ने एक्स पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुमार विश्वास ने पोस्ट किया, “आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की.”

उन्होंने आगे लिखा, “जब नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही बल्कि केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया. पुलिस को रिपोर्ट कर दी है. कारण पता नहीं चल पाया. ईश्वर सब को सुरक्षित रखे. आप सबकी शुभकामनाओं हेतु आभार.”

सुरक्षाकर्मियों पर डॉक्टर को पीटने के आरोप

दूसरी तरफ, कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों पर एक डॉक्टर को पीटने के आरोप लगे हैं. डॉक्टर पल्लव बाजपेई ने आरोप लगाया है कि सिविल ड्रेस में कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने उनको बुरी तरह पीटा.

ये भी पढ़ें: “शर्म आनी चाहिए, सदन में ऐसी ‘गंदी’ बातें…”, पीएम मोदी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

अलीगढ़ रवाना हुए कवि कुमार विश्वास

वहीं, विवाद के बीच कुमार विश्वास अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं. विश्वास के मुताबिक, उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट दे दी है. हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से इस मामले में बयान नहीं आया है.

बता दें कि अलीगढ़ में बुधवार शाम केवी नाइट कार्यक्रम का आयोजन होना है. इस कवि सम्मेलन में शामिल होने के लिए डॉ. कुमार विश्वास अपने गाजियाबाद स्थित घर से अलीगढ़ के लिए निकले थे, उसी वक्त रास्ते में ये विवाद हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

2 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

3 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago