देश

Mahua Moitra: TMC की महिला सांसद के खिलाफ होगी CBI जांच? BJP सांसद निशिकांत दुबे का दावा लोकपाल ने दिए आदेश

Mahua Moitra CBI Probe: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI जांच कर सकती है. कैश फॉर क्वेरी केस में महुआ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. महुआ के बारे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि लोकपाल ने CBI जांच के आदेश दिए हैं. इससे BJP के विरोधियों में कोलाहल मच गया है.

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आज ट्वीट किया, ‘लोकपाल ने आज मेरी शिकायत पर आरोपी सांसद महुआ के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर CBI inquiry का आदेश दिया.’ इसके कुछ देर बाद महुआ मोइत्रा का भी एक ट्वीट सामने आया है. महुआ ने ट्वीट कर कहा, ‘CBI को पहले 13 हजार करोड़ के अडानी कोल स्कैम पर FIR दर्ज करनी चाहिए.’

अडानी फर्म का जिक्र कर महुआ CBI ने पर साधा निशाना

महुआ मोइत्रा ने अडानी का जिक्र करते हुए एक बार फिर सवाल दागा कि कैसे गैर-भरोसेमंद अडानी फर्म देश के बंदरगाहों को खरीद रही है, उन्‍होंने कहा- ‘ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है. फिर CBI का मेरे जू** गिनने के लिए स्वागत है.’

गौरतलब है कि अडानी ग्रुप की ओर से तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर व्यवसायी से पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया गया है.

यह भी पढ़िए: “मुद्दा सवाल पूछने का नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का है”, निशिकांत दुबे ने फिर से महुआ मोइत्रा पर साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस की सांसद पर अडानी ग्रुप के यह हैं आरोप

अडानी ग्रुप ने एक अपने बयान में कहा था, “एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, रविवार, 15 अक्टूबर 2023 को, सुप्रीम कोर्ट के एक वकील जय अनंत देहाद्राई ने एक शपथ पत्र के रूप में एक माननीय द्वारा एक विस्तृत आपराधिक साजिश के कमीशन को रिकॉर्ड में लाते हुए CBI के पास शिकायत दर्ज की. संसदीय प्रश्नों के माध्यम से गौतम अडानी और उनकी कंपनियों के समूह पर आरोप लगाए गए. इसके लिए मोइत्रा ने हीरानंदानी से रिश्वत और अनुचित लाभ लिया.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

2 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

3 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago