देश

Ayodhya: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे 5 करोड़ लोग, VHP और RSS के हाथ में होगी पूरी व्यवस्था

Ayodhya: भगवान राम की नगरी अयोध्या में जहां एक ओर मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के अवसर पर शुरू होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भी तैयारी की जा रही है. जानकारी सामने आई है कि कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के हाथ में होगी. मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खबर सामने आई है कि सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे. करीब पांच करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की जानकारी सामने आई है.

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जो व्यवस्थाएं की जानी हैं, उसको लेकर रविवार से विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक अयोध्या में होने जा रही है. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया को जानकारी दी है कि, देश भर में राममय माहौल बनाने पर रणनीति बनाने को लेकर इस बैठक में चर्चा की जाएगी. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि, प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के के लिए देश भर से करीब 5 करोड़ लोगों के अयोध्या आने की सम्भावना है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि इन पांच करोड़ लोगों के लिए यहां पर व्यवस्था की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर टिप्पणी करने वाले महंत यति नरसिंहानन्द के खिलाफ कई धाराओं में दर्ज हुई FIR

बनाई जा रही है 5 लाख मंदिरों तक पहुंचने की रणनीति

चंपत राय ने मीडिया को जानकारी दी कि चूंकि देश का हर नागरिक तो प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शामिल नहीं हो सकता. इसलिए प्रत्येक नागरिकों के लिए कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट कराया जाएगा और इसके लिए देश के करीब 5 लाख मंदिरों का सहारा लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि, एक मंदिर से लगभग 100 परिवार जुड़े होते हैं. इसीलिए इस बात पर भी मंथन चल रहा है कि अयोध्या आने वाले लोगों के क्राउड मैनेजमेंट के तहत डेट चार्ट का निर्धारण कैसे हो. अगले दो दिन तक चलने वाली बैठक में इसको लेकर अहम निर्णय लिए जाएंगे.

देश की महत्वपूर्ण टोली है विश्व हिंदू परिषद की

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने विश्व हिंदू परिषद को लेकर बताया कि ये देश की इम्पोर्टेन्ट टोली है, जो कि तीन दिन के लिए अयोध्या आ रही है. इनकी बैठक दस तारीख और ग्यारह तारीख को होगी. चंपत राय ने बताया कि, सबसे पहले ये टोली रविवार को निर्माण कार्य देखेगी और इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सम्पूर्ण भारत का वातावरण सात्विक सांस्कृतिक धार्मिक अर्थात राममय बनाया जाए तो कैसा बनाया जाए, इस पर चर्चा करेगी. इसी के साथ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन अनुशासन व्यवस्था को लेकर भी चर्चा होगी और इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या पद्धिति अपनाई जाए आदि पर चर्चा होगी. ताकि हर एक नागरिक को रामलला के कार्यक्रम की झलक मिल सके.

दो लाख गांवों तक पहुंचने की बनेगी रणनीति

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चंपत राय ने बताया कि, देश के 2 लाख गांव तक कैसे पहुंचा जा सकता है, इसको लेकर भी रणनीति बनेगी. अगर किसी मंदिर से सब परिवार जुड़े हैं तो हिंदुस्तान के 5 लाख मंदिरों तक पहुंचने को लेकर चिंतन होगा. संपूर्ण भारत अयोध्या आए तो कैसे इनका मैनेजमेंट होगा, इनका डेट चार्ट क्या होगा, इस पर विचार चल रहा है और पूरी योजना के साथ कार्य किया जा रहा है. यह विचार अभी 2 दिन और चलेगा यह कहिए कि दो दिन के बैठक के एजेंडे पर आज चर्चा हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

9 hours ago