देश

Ghosi Bypolls: “यह एक स्ट्रेटजी भी हो सकती है…” राजभर के ईवीएम वाले बयान पर SP सांसद एस टी हसन ने किया पलटवार

Ghosi By Election 2023: घोसी उपचुनाव में सपा को मिली जीत को लेकर जहां सपा खेमे में जमकर उत्साह और खुशी है. वहीं एनडीए खेमे में मायूसी छाई हुई है. इन सबमें अगर सबसे ज्यादा कोई निराश व परेशान है तो वो हैं सपा छोड़कर हाल ही में एनडीए में शामिल होने वाले सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर. उन्होंने भाजपा को तसल्ली दी थी की घोसी जीतेंगे और चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन जब रिजल्ट सामने आया है तो हार का मुंह देखना पड़ा. इस पर जहां घोसी हार के बाद राजभर ने विपक्ष से कहा कि चेक कर लिया न कि ईवीएम ठीक है तो वहीं अब उनके इस बयान के सपा खेमें में कई मायने निकाले जा रहे हैं. इसीलिए सपा के मुस्लिम नेता एसटी हसन का पलटवार सामने आया है.

मीडिया से बात करते हुए एसटी हसन ने ईवीएम वाली बात पर राजभर को घेरा है और चुनाव को लेकर कहा, “इसमें भी हेराफेरी की गई है, लेकिन फर्क काफी बड़ा होने के कारण उसका असर उपचुनाव के रिजल्ट पर नहीं पड़ा.” उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया, “ये अब अगले चुनाव में करेंगे. फिर कह देंगे कि घोसी कैसे हार गए थे. यह एक स्ट्रेटजी भी हो सकती है.”

फिलहाल घोसी उपचुनाव में सपा का सिक्का चला है और इसके बाद सपा आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है. लेकिन इन सबको लेकर आने वाला वक्त ही बताएगा कि जनता किसके हक में फैसला करती है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: इंडिया टीम व PDA की रणनीति और घोसी में मिली सपा को जीत, लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल विजय के लिए आखिर कितना कारगर होगा अखिलेश का ये फॉर्मूला?

ये बयान दिया था राजभर ने

घोसी में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के जीतने के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा था, “घोसी की जनता के फैसले का हम स्वागत करते हैं. विपक्ष वाले जब हारते हैं तो EVM का दोष देते हैं लेकिन अब तो यह प्रमाण हो गया है कि EVM सही है.” इसी के साथ राजभर ने विपक्ष से ये भी कहा था कि चेक कर लिया न ईवीएम सही है.

बता दें कि घोसी में समाजवादी के विधायक दारा सिंह ने विधायकी से इस्तीफा देकर चुनाव से पहले भाजपा का दामन थामा था और इसी के बाद बीजेपी ने उनको अपना प्रत्याशी बनाते हुए घोसी से ही उतारा था, लेकिन इस बार जनता ने उनको सबक सिखाया और जिस सीट पर उन्होंने सपा की तरफ से चुनाव लड़ा और 2022 में विधायक बने, वहीं पर 2023 में भाजपा की ओर से चुनाव लड़ते हुए हार गए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

4 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

40 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

59 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

2 hours ago