देश

Ayodhya Ram Mandir: उज्जैन से राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू, CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. इस मौके पर देश भर से कुछ न कुछ भेंट राम भक्तों द्वारा रामलला को दी जा रही है. तो इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाने की घोषणा की है. सीएम मोहन ने कहा कि, 12 जनवरी कोविस्मरणीय बनाने के लिए महाकाल की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे. सीएम के इस ऐलान के बाद राम भक्तों में हर्ष की लहर दौड़ गई है.

CM मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से पांच लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे. हम 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन से पांच लाख लड्डू अयोध्या भेजने वाले हैं. मुगल बादशाह बाबर ने अयोध्या में मंदिर तोड़ा था. अब जब इसका पुनर्निर्माण हो रहा है तो इस अवसर का जश्न मनाने में मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है. इसी के साथ ही सीएम मोहन बोले, दो हजार साल पहले भी मध्य प्रदेश की धरती से सम्राट विक्रमादित्य ने अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनवाया था. उसी मंदिर को 500 साल पहले बाबर ने तोड़ा है तो अब ये फिर से बनकर तैयार हो रहा है. इस खुशी में भला मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है.

ये भी पढ़ें– UP News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर भीम आर्मी चीफ ने बोला हमला, जेल में डालने की कर डाली मांग, जानें पूरा मामला

श्रद्धा एक्सप्रेस से रवाना होंगे सब लोग

इसी के साथ ही CM मोहन यादव ने रामलला के दर्शन को लेकर कहा कि, लोगों को विशेष तारीखों पर विभिन्न राज्यों से रामलला के दर्शन के लिए भेजा जाएगा. ये तारीख केंद्र सरकार बताएगी. वह बोले कि, PM मोदी के निर्देश के अनुसार जब तारीख दी जाएगी तब अलग-अलग राज्यों को हम लोग दर्शन के लिए जाएंगे. मालूम हो कि, भाजपा मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों से लोगों को 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या भेजने की योजना बना रही है. प्रदेश की हर एक लोकसभा सीट से 6000 हजार लोगों को अयोध्या भेजा जाएगा. खबरों के मुताबिक, सभी राम भक्तों को ‘श्रद्धा एक्सप्रेस’ से अयोध्या भेजा जाएगा, जिसका किराया 1500 रुपए रखा गया है. भाजपा की इस योजना को अन्य राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago